हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

सुई में स्कूली बच्ची का स्वास्थ्य जांचा

By Sahab Ram
On: May 22, 2026 10:38 PM
Follow Us:

भिवानी, 22 मई। सुई के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बच्ची के स्वास्थ्य जांच लिए मेडिकल कैम्प का आयोजन जिला आयुर्वेदिक अधिकारी रश्मि शर्मा के निर्देशन में किया गया।
कैम्प में सुई पोएचसी से डॉ अमित वर्मा व भिवानी आयुष विभाग से डॉ राजबाला ने बच्चों के स्वास्थ्य को जांचा। इस दौरान लगभग 120 बच्चो की जांच की गई। कैम्प में स्कूल प्राचार्य राजेश कुमार ने बच्चो को समय पर दवाई लेने बारे जागरूक किया।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया योग सत्र

डॉ अमित ने लडक़ो के स्वास्थ्य की जाँच की तो डॉ राजबाला ने लड़कियों के स्वास्थ्य की जाँच की। डॉ राजबाला ने लड़कियों को मासिक धर्म संबधित जानकारी दी और साथ ही लड़कियों को जानकारी दी की किस तरह से वे खून बढ़ा सकती है। डॉ अमित ने बताया की लडक़ो के पेट में कीड़े होने की ज़्यादा संभावना है।
उन्होंने बताया की महिलाएं और लड़किया दुर्बल है। इस दौरान डॉ ने बच्चों को दवाई भी नि:शुलक वितरित की।  बच्चों को गर्मी से बचाव व अपना ख़ान- पान अच्छा रखने के बारे में भी जानकारी दी।
उन्होंने बताया की लड़कियों को प्रोटीन युक्त खाना खाना चाहिए। वही मोबाइल से दूरी बनाने के बारे में भी कहा कि केवल पढ़ाई के समय ही वे मोबाइल का इस्तेमाल करे। खाली समय में वे खुले मैदान में खेले ताकि एम शरीर तंदुरुस्त रहे। इस दौरान एमपीएचडब्ल्यू संतलाल व योग सहायक मनदीप कुमार उपस्थित थे।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment