हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

पारंपरिक खेती छोड़ वैज्ञानिक सलाह अपनाएं, बढ़ेगी आय और बचेगा पर्यावरण : डॉ. ममता फौगाट

By Sahab Ram
On: June 13, 2026 3:46 PM
Follow Us:
भिवानी, 13 जून। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) भिवानी द्वारा किसानों को पारंपरिक खेती के तौर-तरीकों में बदलाव कर आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में चलाए जा रहे ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत केवाईसी में जिलाभर के किसानों को आधुनिक खेती के लाभों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में मृदा वैज्ञानिक डॉ. ममता फौगाट ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि पारंपरिक खेती में अधिक लागत, कम उत्पादन तथा मिट्टी की उर्वरता में गिरावट जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। इसके अलावा प्राकृतिक संसाधनों पर भी खतरा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बदलते जलवायु परिस्थितियों और कृषि लागत में वृद्धि को देखते हुए किसानों के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाना बेहद आवश्यक हो गया है।
डॉ. ममता ने बताया कि मृदा परीक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, फसल चक्र अपनाना, उन्नत बीजों का प्रयोग, जैविक खाद का उपयोग तथा जल संरक्षण उपायों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। आधुनिक तकनीकों के प्रयोग से किसान अपनी पैदावार बढ़ाने के साथ-साथ उत्पादन लागत भी कम कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि उपकरणों एवं यांत्रिकीकरण के प्रयोग से समय की बचत होती है और खेती अधिक लाभदायक बनती है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे पारंपरिक पद्धतियों से हटकर वैज्ञानिक सलाह के अनुसार खेती करें। इससे न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी बल्कि टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि को भी बढ़ावा मिलेगा।
वहीं किसानों ने विश्वास दिलाया कि वे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और वैज्ञानिक खेती के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया योग सत्र

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment