हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं बारे किया जागरूक

By Sahab Ram
On: June 13, 2026 4:04 PM
Follow Us:

सिरसा, 12 जून।
केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के लोक कलाकारों द्वारा शनिवार को गांव गोरीवाला व मटदादू में  विशेष प्रचार प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है। कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकारों ने गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी।
भजन पार्टी लीडर जुगती राम, रविंद्र कुमार व लाला राम ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं पर आधारित गीतों के माध्यम से जागरूक किया। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना तथा चिरायु योजना के तहत पात्र परिवारों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं, वरिष्ठ नागरिकों को प्रदान किए जा रहे लाभ, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के माध्यम से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने, प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना, लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा विद्यार्थियों के लिए कौशल विकास व अन्य रोजगारपरक जानकारी विस्तार से दी। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, जल जीवन मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान तथा डिजिटल इंडिया अभियान के माध्यम से आम नागरिकों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और श्रमिक वर्ग के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं उनके लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया योग सत्र

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment