हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 15 जून को आयोजित होगी भव्य मैराथन, लगभग 800 प्रतिभागी लेंगे भाग

By Sahab Ram
On: June 14, 2026 4:53 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 14 जून।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य, फिटनेस एवं योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 15 जून 2026 को प्रातः 6:30 बजे सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में भव्य मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में लगभग 800 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है, जिनमें विद्यार्थी, युवा, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा आम नागरिक शामिल होंगे।

पंचकूला हुआ योगमय, राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हजारों लोगों संग किया योग

मैराथन का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजली श्रोत्रिया द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर प्रतिभागियों को नियमित योग, व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य, फिटनेस एवं योग का संदेश पहुँचाना तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

जिला प्रशासन द्वारा मैराथन के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। प्रतिभागियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, चिकित्सा सहायता, यातायात प्रबंधन तथा स्वयंसेवकों की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

 योग हमारे देश की प्राचीन विधा एवं अमूल्य धरोहर: तृप्ति हरिपाल श्योराण

योग विशेषज्ञ विकास यादव ने बताया कि यह मैराथन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ (Yoga for Healthy Aging) को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मैराथन में भाग लेने तथा योग एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment