हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने नागरिकों से एसआईआर से जुड़ी प्रक्रिया में सहयोग का आह्वान

By Sahab Ram
On: June 17, 2026 7:26 PM
Follow Us:

झज्जर, 17 जून। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के दिशा-निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अपडेट और विश्वसनीय बनाना है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि एसआईआर किसी भी पात्र मतदाता का नाम हटाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह मृत व्यक्तियों के नाम, दोहरी प्रविष्टियों और स्थानांतरित मतदाताओं की पुरानी जानकारी को अपडेट करने की वैधानिक प्रक्रिया है।

उन्होंने बताया कि एसआईआर के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और कोई भी योग्य व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। अभियान के दौरान नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण करने के साथ-साथ मतदाता सूची में आवश्यक सुधार भी किए जाते हैं।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया योग सत्र

उन्होंने बताया  कि शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची ही मजबूत लोकतंत्र का आधार है। सही मतदाता सूची से चुनाव प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय बनती है।
बॉक्स
एसआईआर का मुख्य उद्देश्य
✔️ मृत व्यक्तियों के नाम हटाना
✔️ दोहरी प्रविष्टियों को समाप्त करना
✔️ स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी अपडेट करना
✔️ नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करना
✔️ वोटर लिस्ट को शुद्ध व अपडेट बनाना।
एसआईआर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया
डीसी ने बताया कि एसआईआर वोट घटाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि सही और पात्र मतदाताओं को शामिल कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा की वेबसाइट  ceoharyana.gov.in  पर संपर्क किया जा सकता है।
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला झज्जर के नागरिकों से अपील  कि वे एसआईआर अभियान में सहयोग करें और अपनी मतदाता संबंधी जानकारी को सही एवं अपडेट करवाएं।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment