हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

जन शिकायतों के त्वरित समाधान में जनकल्याण शिविर एक सहयोगी कदम : एडीसी

By Sahab Ram
On: June 18, 2026 8:32 PM
Follow Us:

झज्जर, 18 जून। केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में व्यापक स्तर पर डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में जनसंपर्क अभियान के साथ-साथ जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय सभागार में एडीसी जगनिवास की अध्यक्षता में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में एडीसी जगनिवास ने आमजन की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को अविलंब समाधान के निर्देश दिए।
एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनकल्याण शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके अलावा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उसका समाधान किया जाए तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए।
जन शिकायतों के स्थाई समाधान के लिए नागरिकों की  संतुष्टि भी हो सुनिश्चित
एडीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय सहित बहादुरगढ़, बेरी और बादली में उपमंडल स्तर पर नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके नजदीकी स्तर पर ही सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को बल मिल रहा है।
एडीसी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के निपटान के दौरान संबंधित नागरिक से संवाद बनाए रखें, ताकि समाधान की गुणवत्ता और नागरिक संतुष्टि सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि फीडबैक प्रणाली को भी सुदृढ़ किया जाए, जिससे यह आकलन किया जा सके कि शिकायतकर्ता समाधान से संतुष्ट है या नहीं।
झज्जर के अलावा बेरी,बहादुरगढ़ और बादली में आयोजित हुए जनकल्याण शिविर
दूसरी ओर गुरुवार को जिला मुख्यालय के अतिरिक्त बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, बादली में एसडीएम विशाल कुमार तथा बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल द्वारा भी जनकल्याण शिविरों में आमजन की समस्याएं सुनी गई और मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
ये अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस अवसर पर सीटीएम रितु,  जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य दयाकिशन जांगड़ा, सुरेंद्र शर्मा व सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन चुन्नी लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 योग हमारे देश की प्राचीन विधा एवं अमूल्य धरोहर: तृप्ति हरिपाल श्योराण

सीमाओं, भाषाओं और संस्कृतियों से ऊपर उठकर पूरी मानवता को जोड़ने का कार्य कर रहा है योग : डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment