हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर योग कार्यक्रम एवं पायलट रिहर्सल आयोजित

By Sahab Ram
On: June 19, 2026 8:59 PM
Follow Us:

हिसार, 19 जून।
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को ठाकुर दास भार्गव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में योग कार्यक्रम एवं पायलट रिहर्सल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आयुष विभाग हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में विधायक रणधीर पनिहार, गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई, महापौर प्रवीण पोपली, पूर्व मंत्री अनूप धानक, उपायुक्त महेंद्र पाल, पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन तथा अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने बड़ी संख्या में नगरवासियों योग साधक, विद्यार्थी एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित योगाभ्यास से तनाव मुक्त जीवन, बेहतर स्वास्थ्य एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।
कार्यक्रम के दौरान 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय टाउन पार्क में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया गया तथा सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई। पायलट रिहर्सल के माध्यम से प्रतिभागियों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया ताकि मुख्य कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। इस अवसर पर आमजन, योग साधकों, विद्यार्थियों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों से आह्वान किया गया कि वे 21 जून को प्रात: स्थानीय टाउन पार्क में आयोजित जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करें तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दें।
अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाना तथा लोगों को स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डा. धर्मपाल, योग आयोग सदस्य नरेश पूनिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पंचकूला हुआ योगमय, राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हजारों लोगों संग किया योग

 योग हमारे देश की प्राचीन विधा एवं अमूल्य धरोहर: तृप्ति हरिपाल श्योराण

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment