बहल, 21 जून। हरियाणा बाल अधिकार सरंक्षण आयोग की चेयरपर्सन सुश्री तृप्ति हरिपाल श्योराण ने रविवार को 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजीव गांधी खेल स्टेडियम, बहल में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि योग हमारे देश की प्राचीन विधा एवं अमूल्य धरोहर है।
उन्होंने कहा कि निरोगी जीवन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपने जीवन में ढालना चाहिए। योग के माध्यम से कई असाध्य रोगों से भी मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुशासन है। यह मन की शांति, आत्मा की शुद्धता और जीवन में संतुलन की कला है। योग न केवल हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को सशक्त करता है, बल्कि मानसिक और आत्मिक बल भी प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि योग से हमारे मन मस्तिष्क में संतुलन बनता है वहीं अच्छे विचार उत्पन्न होते हैं और दिन भर के लिए ऊर्जा भी प्राप्त होती है। योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा गांव स्तर पर व्यायामशालाओं और खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जा रहा है ताकि ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं को मौका मिल सके।
इस मौके पर योग के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने पर आयुष योग शिक्षक मनेष कुमार, रेखा रानी, रेखा लांबा को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम लोहारू मनोज दलाल, पंचायत समिति बहल के चेयरमैन विजय फौगाट, जिला पार्षद रविंद्र मंढोली, सरपंच बहल साधुराम पनिहार, बीईओ दर्शना देवी, आदि शहर के प्रमुख व गणमान्य व्यक्ति तथा आयुष विभाग से आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना, रमेशचन्द्र फार्मासिस्ट, राकेश फार्मासिस्ट, रेखा रानी, रेखा लांबा, नरेश कुमार, बनिता पूनिया आदि मौजूद रहे।






