हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana News: हरियाणा में बाप-बेटे की हत्या करने वालों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, 2 आरोपियों को लगी गोली

By Sahab Ram
On: November 8, 2025 1:29 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार को बाप और बेटे की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने दो बदमाशों के एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह डबल मर्डर बलियाणा गांव में हुआ है। जिसके बाद सूचना पर आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान धर्मवीर (58) और उसके बेटे दीपक (22) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धर्मवीर अपने घर पर था, जबकि दीपक पड़ोसियों के यहां बैठा हुआ था।

हमलावर पहले बेटे के पास पहुंचे, यहां उन्होंने पिता का नाम पूछने के बाद उसे 2 गोलियां मार दीं। इसके बाद हमलावरों ने घर जाकर धर्मवीर को 5 गोलियां मारीं। जिससे दोनों की मौत हो गई।

Haryana: Big news for these employees
Haryana: हरियाणा में इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर ! अब मिलेगा ग्रेच्युटी का लाभ

सोनीपत के खरखौदा में हुई मुठभेड़

खबरों की मानें, तो शाम को पुलिस को सूचना मिली की आरोपी सोनीपत के खरखौदा एरिया में हैं। इसके बाद टीम ने रोहद टोल के पास आरोपियों को घर लिया। उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलाईं, पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। जिसमें हिमांशु को 2 और सन्नी को एक गोली लगी। इसके बाद दोनों को खरखौदा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि दोहरे कत्ल की वारदात के बाद आरोपियों के पीछे CIA, STF और एंटी गैंगस्टर यूनिट की टीमें लगी हुई थी। टीम ने बदमाशों को घेरा तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर किए। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी  गोलियां चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को पैरों में गोलियां लगी है। सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपी गांव बालियाना के रहने वाले है।

Haryana's youth will get employment in Canada (5)
Haryana : हरियाणा के युवाओं की हुई मौज, कनाडा में मिलेगा रोजगार

 

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment