Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज 30,000 की रिश्वत लेते हुए पटवारी को अरेस्ट कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, एसीबी ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए आरोपी नवीन हल्का को तीस हजार रूपये की नकद रिश्वत लेते उसके कार्यालय पटवार पलवल से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 27 दिनांक 7.11.2025 धारा 7 पीसी एक्ट थाना राज्य सतर्कता एंव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में दर्ज किया गया।
शिकायत कर्ता ने लगाया ये आरोप
शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वर्ष 2006 में उसकी माताजी ने नई बस्ती सल्लागढ़ में 100 गज का प्लाट खरीद किया था। इस प्लॉट की रजिस्ट्री उसके द्वारा वर्ष 2006 में करवाई थी। खरीद किये गये उपरोक्त प्लॉट की म्युटेशन चढ़वाने के लिए वह नवीन पटवारी को मिला तथा उसने प्लॉट की रजिस्ट्री की कॉपी पटवारी को दी। आरोपी नवीन पटवारी उपरोक्त ने अपने कम्पयूटर ऑपरेटर रूपेश को रजिस्ट्री की कॉपी म्युटेशन चढ़ाने के लिए दे दी। इसके बाद रूपेश, कम्पयूटर ऑपरेटर ने नवीन पटवारी से बात करके म्युटेशन चढ़ाने की एवज में उससे (शिकायतकर्ता) 1,00,000 रुपये नकद रिश्वत की मांग की गई।
शिकायतकर्ता के द्वारा बार-बार अनुरोध करने पर रूपेश, कम्पयूटर ऑपरेटर उपरोक्त द्वारा उससे 50 हजार रूपये नकद रिश्वत देने के लिए कहा गया। इसके बाद आरोपी नवीन पटवारी ने उससे कहा कि रूपेश कम्पयूटर ऑपरेटर द्वारा मांगी गई राशि में से 45 हजार रूपये दे दो। शिकायतकर्ता के द्वारा फिर से अनुरोध करने पर आरोपी नवीन पटवारी उससे 40 हजार रूपये नकद रिश्वत बारे सहमति दी गई। इस राशि में से आरोपी नवीन पटवारी द्वारा उससे 30 हजार रूपये बतौर रिश्वत पहले व 10 हजार रूपये म्युटेशन चढ़ाने के बाद लेने की माँग की गई है।
इस प्रकरण में रूपेश, कम्पयूटर ऑरेटर कार्यालय पटवार पलवल की गिरफ्तारी अभी बकाया है। इस बारे तफतीश अभी जारी है।











