हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana News: हरियाणा में एचकेआरएन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, मिला ये बड़ा फायदा

By Sahab Ram
On: November 8, 2025 1:25 AM
Follow Us:
good news for hkrn employees for haryana

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से अच्छी खबर आ रही है। यहां दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने शुक्रवार को 6067 अधिकारियों और कर्मियों को हरियाणा संविदा कर्मी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम 2024 के तहत सेवा सुरक्षा का लाभ दे दिया है। इस संबंध में पत्र सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर कार्यालय हिसार से जारी किया गया। इसमें डीईओ, एलडीसी, एसए, एएलएम, पीएन, स्वीपर शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि यह कर्मचारी 5 साल से ज्यादा समय इसके तहत काम कर रहे थे। निगम में रोजगार कौशल योजना के तहत कार्यरत सभी पात्र कर्मचारियों को अब अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार जॉब सिक्योरिटी दी गई है। अब वे सेवानिवृत्ति की आयु तक अपने पद पर कार्यरत रहेंगे। उन्हें उनके पद के अनुरूप पे लेवल की एंट्री पे के बराबर मासिक वेतन मिलेगा।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

खबरों की मानें, तो सेवा अवधि के अनुसार बढ़ोतरी, छुट्टियां, सामाजिक सुरक्षा व अन्य लाभ भी मिलेंगे। इन कर्मचारियों को मातृत्व लाभ, स्वास्थ्य सुविधा, मृत्यु उपरांत सहायता, अनुग्रह वित्तीय सहायता और पेंशन जैसी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। हालांकि, निगम ने स्पष्ट किया है कि ये लाभ केवल उन कर्मियों को मिलेंगे जिन्होंने सभी योग्यता व सेवा शर्तें पूरी की हैं।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment