हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

अब इंट्रा हरियाणा पोर्टल से ही होगी कर्मचारियों की अवकाश प्रक्रिया, अतिरिक्त उपायुक्त ने दिए विभागाध्यक्षों को निर्देश

By Sahab Ram
On: July 9, 2026 5:49 PM
Follow Us:

हिसार, 09 जुलाई।
जिला प्रशासन द्वारा सरकारी कार्यालयों में डिजिटल कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में वीरवार को एचआरएमएस, ई ऑफिस प्रणाली एवं इंट्रा हरियाणा पोर्टल पर लीव मैनेजमेंट विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने की।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीन कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश संबंधी सभी आवेदन और उनकी स्वीकृति की प्रक्रिया इंट्रा हरियाणा पोर्टल के माध्यम से ही पूरी की जाए। इसके अलावा फाइलो की मूवमेंट ई ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ही की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनाने के लिए विभिन्न सेवाओं का डिजिटलीकरण कर रही है, जिसमें इंट्रा हरियाणा पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि एचआरएमएस और इंट्रा हरियाणा पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों के अवकाश, सेवा अभिलेख तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों का संचालन अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक हो गया है। इससे कार्यालयी कार्यों में तेजी आएगी, रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा तथा अनावश्यक कागजी प्रक्रिया से भी राहत मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों के अवकाश आवेदन निर्धारित समय में निपटाए जाएं।
कार्यशाला के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पोर्टल पर लीव मैनेजमेंट की संपूर्ण प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। इसके अलावा लॉगिन, अवकाश आवेदन, स्वीकृति प्रक्रिया तथा अन्य तकनीकी पहलुओं पर भी विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने सभी विभागों से डिजिटल प्रणाली का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला वन अधिकारी रोहताश बिरथल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार, सीएमजीजीए अमोल, नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप कुमार, डीआईओ दीपक भारद्वाज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है प्रदेश सरकार :- शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

बरवाला के विकास कार्यों को तेज गति से किया जाएगा पूरा : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment