हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

हिसार को जाम मुक्त और आधुनिक शहर बनाने की दिशा में गठित कमेटी की बैठक आयोजित

By Sahab Ram
On: July 10, 2026 7:47 PM
Follow Us:

हिसार, 10 जुलाई।
हिसार शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में लक्ष्मी बाई चौक से टाऊन पार्क तक के मार्ग को सिक्स लेन बनाने की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना की सभी बाधाएं दूर हो गई हैं। इस मार्ग पर आने वाले सभी विभागों से एनओसी मिलने के उपरांत लोक निर्माण विभाग द्वारा 3008.56 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। अब जल्द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया की जाएगी।
हिसार को जाम मुक्त बनाने की दिशा में सरकार द्वारा गठित विशेष समिति की पांचवी बैठक में कमेटी के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने यह जानकारी दी। बैठक में पूर्व मंत्री डॉ कमल गुप्ता, हिसार विधायक सावित्री जिंदल तथा महापौर प्रवीण पोपली ने भी शहर की विभिन्न परियोजनाओं के महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री को अवगत करवाया गया कि डाबड़ा चौक जंक्शन का टेंडर भी लगा दिया गया है, जो जल्द ही अलॉट कर दिया जाएगा। इसी प्रकार से लघु सचिवालय के आगे राजगढ़ रोड चौक के चारों तरफ स्लीप रोड बनाने का टेंडर भी लगाया गया है। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के सिटी गेट से आगे चौक बनाने व स्लिप रोड बनाने का कार्य भी आगे बढ़ा है।
तुलसी चौक पर स्लीप रोड को बनाने की बाधाएं भी दूर हो गई हैं। बैठक में अवगत करवाया गया कि सुशीला भवन के समीप गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के साथ स्लिप रोड बनाए जाने की दिशा में निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है। बस अड्डे के सामने बने फुटओवर ब्रिज को हटाने का टेंडर भी खुल गया है। इस ब्रिज को भी जल्द हटा दिया जाएगा। इसी प्रकार से शहर के बीकानेर चौक से आरंभ होने वाले पुराने पुल के पुनर्निर्माण और रेड स्क्वेयर मार्केट के लिए अंडरपास बनाने के लिए रेलवे की और से एक प्रस्तुति बैठक में दी गई, जिसमें निर्माण कार्यों की योजना बताई गई थी। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने रेलवे को पूरी परियोजना की थ्रीडी प्रेजेंंटशन बनाकर लाने की हिदायत थी। बालसमंद डिस्ट्रीब्यूटरी पर पुल के निर्माण तथा कैमरी रोड को साउथर्न बाईपास को कनैक्ट करने के लिए सडक़ मार्ग को चौड़ा करने के लिए टेंडर लगा दिया गया है। इसके उपरंात जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
बैठक के दौरान जिंदल चौक पर रोटरी बनाने, 9/11 चौक पर रोटरी बनाने, सिरसा रोड से सिविल अस्पताल तक के मार्ग को सिक्स लेन करने, बस अड्डे की बैक साइड से निकाले गए रास्ते का एसटीपी तक चौड़ा करने के लिए के लिए अभी तक की गई कार्यवाही की भी समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त सिरसा और दिल्ली चुंगी की और से हिसार प्रवेश मार्ग पर फ्लाईओवर बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को आगामी कार्यवाही करने की हिदायत दी गई।  बैठक में अवगत करवाया गया कि सेक्टर 27 प्रवेश मार्ग पर अंडरपास बनाने की प्रशासनिक स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। इसी प्रकार तोशाम रोड आईटीआई चौक पर रोटरी बनाने तथा मिर्जापुर चौक से ग्लोबल स्पेस तक सर्विस लेन बनाने की दिशा में भी कार्य तेजी से करने की हिदायत दी गई।
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बैठक में अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य हिसार को आधुनिक, व्यवस्थित और सुगम यातायात वाला शहर बनाना है। उन्होंने कहा कि अगली बैठक से पहले उन सभी परियोजनाओं पर निर्माण कार्य आरंभ हो जाने चाहिए, जिनके टेंडर हो चुके हैं।  बैठक में उपायुक्त महेंद्र पाल, पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, जिला नगरायुक्त सी जयाश्रद्घा, अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, रणधीर सिंह धीरू, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अजित सिंह, कार्यकारी अभियंता जतिन खुराना, डीएफओ रोहताश बिरथल तथा चीफ इंजिनियर संदीप बाना सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

*डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय फूड सेफ्टी एडवाइजरी कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बीआईएस ने महिला उपभोक्ताओं को किया जागरूक

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment