हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

फरीदाबाद में पटवारी 25,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: April 30, 2026 12:14 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 29 अप्रैल। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB), फरीदाबाद ने आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी जावेद, हल्का पटवारी, गौच्छी (उप तहसील गौच्छी, जिला फरीदाबाद) को शिकायतकर्ता से 25,000 रुपये नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध अभियोग संख्या 08, दिनांक 29.04.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना SV & ACB, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत का विवरण

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने अपने गांव फिरोजपुर कलां स्थित कृषि भूमि का आपसी तबादला अपने भतीजे कृष्ण (पुत्र रोहताश) के साथ कार्यालय सब-रजिस्ट्रार गौच्छी में कराया था। किन्तु राजस्व रिकॉर्ड में इंतकाल गलत दर्ज हो गया। इस त्रुटि को ठीक कराने हेतु उसने 24.03.2026 को तहसीलदार गौच्छी को आवेदन दिया, जिसे उसी दिन हल्का पटवारी जावेद को मार्क किया गया।

कोलकाता की जीत में हरियाणा मॉडल की छाप, नायब सैनी का राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ता प्रभाव

जब शिकायतकर्ता अपने दस्तावेजों सहित पटवारी के पास पहुंचा, तो उसे एक अन्य पुराने इंतकाल को भी दुरुस्त कराने के लिए अलग आवेदन लाने को कहा गया। इसके बाद आरोपी काम को टालता रहा। अंततः 17.04.2026 को आरोपी ने इंतकाल दुरुस्त करने के एवज में 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की।

रेड कार्रवाई का विवरण

शिकायत की जांच के बाद SV & ACB फरीदाबाद ने आज योजनाबद्ध तरीके से रेड कार्रवाई की। शिकायतकर्ता द्वारा आरोपी को मांगी गई राशि में से 25,000 रुपये दिए गए। जैसे ही आरोपी ने पटवार घर गौच्छी में रिश्वत राशि स्वीकार की, उसी दौरान उसे शक हो गया और उसने भीड़ का फायदा उठाकर यह राशि अपने निजी सहायक को थमा दी। रेडिंग टीम द्वारा आरोपी को मौके पर काबू कर लिया गया, जबकि उसका निजी सहायक 25,000 रुपये लेकर फरार हो गया। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी जावेद पटवारी को विधिसम्मत गिरफ्तार कर लिया गया है।

जिला में फसल अवशेष जलाने पर पूर्णतया रोक, आदेश जारी

आगे की कार्रवाई

आरोपी से उसके फरार निजी सहायक के संबंध में गहन पूछताछ जारी है। फरार व्यक्ति की गिरफ्तारी तथा रिश्वत राशि की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मामला अनुसंधानाधीन है।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment