हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

By Sahab Ram
On: June 10, 2026 9:04 PM
Follow Us:

झज्जर, 10 जून।
जिलाभर में 21 जून को मनाए जाने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां जारी हैं।  इसी कड़ी में डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर 15 जून को आयोजित होने वाली योग मैराथन की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीसी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम है। योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शैड्यूल के अनुरूप  योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिलाभर में विभिन्न स्थानों पर योग अभ्यास प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुडक़र इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकें।
योग मैराथन का यह रहेगा रूट
डीसी ने कहा कि सोमवार 15 जून को सुबह साढ़े छह बजे आयोजित होने वाली योग मैराथन महर्षि दयानंद खेल स्टेडियम से शुरू होकर सिविल अस्पताल,पुरानी तहसील मोड, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अंबेडकर चौक,पुराना बस स्टैंड,छिकारा चौक से होते हुए पुन: महर्षि दयानंद खेल स्टेडियम में संपन्न होगी। योग मैराथन में आमजन, विद्यार्थी, युवा, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भाग लेंगे।
डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों को मैराथन मार्ग पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पेयजल, चिकित्सा सहायता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीसी जगनिवास, सीटीएम रितु सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

स्वास्थ्य अवसंरचना क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की पहल

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

स्वास्थ्य अवसंरचना क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की पहल

पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने व मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए 15 जून से चलेगा विशेष अभियान

क्या यही दोगुनी आय का वादा था? क्या यही किसान कल्याण है? यह साफ तौर पर किसानों को खेती छोड़ने, शहरों की ओर पलायन करने और आत्महत्या के रास्ते पर धकेलने की नीति है

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने मिड डे मील योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए जरूरी निर्देश

एडीसी एवं ईआरओ दीपक बाबू लाल करवा ने एसआईआर प्रशिक्षण में बीएलओ-सुपरवाइजर को दिए अहम निर्देश

Leave a Comment