हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने व मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए 15 जून से चलेगा विशेष अभियान

By Sahab Ram
On: June 10, 2026 5:13 PM
Follow Us:

झज्जर, 10 जून।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर-2026 को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य एक शुद्ध, अपडेट और समावेशी मतदाता सूची तैयार करना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। डीसी ने बुधवार को सम्बंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाना है।

पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने पर रहेगा फोकस
डीसी ने बताया कि एसआईआर-2026 के तहत बीएलओ द्वारा 15 जून से घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया जाएगा। पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने, अपात्र नामों को हटाने तथा मतदाता विवरण में आवश्यक सुधार के कार्य निर्धारित शेड्यूल के अनुसार किए जाएंगे।

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

एसआईआर-2026 को लेकर यह रहेगा शेड्यूल

– घर-घर सत्यापन अभियान : निर्धारित अवधि के दौरान बीएलओ द्वारा मतदाताओं से संपर्क
– दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करना : पात्र नागरिक नाम जुड़वाने व सुधार के लिए आवेदन कर सकेंगे
– दावे एवं आपत्तियों का निपटान : प्राप्त आवेदनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई
– अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन : निर्धारित तिथि को अंतिम सूची जारी की जाएगी

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

वोटरों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला स्तर पर लघु सचिवालय परिसर में हेल्पडेस्क तैयार की गई है। नागरिक एसआईआर-2026 से संबंधित किसी भी जानकारी, सहायता या मार्गदर्शन के लिए मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे बीएलओ को सही जानकारी उपलब्ध करवाएं और इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहयोग करें। सभी पात्र नागरिकों की भागीदारी से ही सटीक एवं मजबूत मतदाता सूची तैयार होगी।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

स्वास्थ्य अवसंरचना क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की पहल

क्या यही दोगुनी आय का वादा था? क्या यही किसान कल्याण है? यह साफ तौर पर किसानों को खेती छोड़ने, शहरों की ओर पलायन करने और आत्महत्या के रास्ते पर धकेलने की नीति है

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने मिड डे मील योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए जरूरी निर्देश

एडीसी एवं ईआरओ दीपक बाबू लाल करवा ने एसआईआर प्रशिक्षण में बीएलओ-सुपरवाइजर को दिए अहम निर्देश

Leave a Comment