Gold-Silver Price: सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है आइए जानते है आज सोने चांदी के रेटों में कितना उतार चढ़ाव आया है। आज सोने चांदी के भाव में बड़ा उछाल आया है। सोना और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज बुधवार को बाजार बंद होने तक इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,23,884 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी का भाव भी बढ़कर 1,58,120 रुपये प्रति किलो हो गया। Gold-Silver Price
MCX में सोने का भाव 674 रुपये या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,23,314 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। MCX पर चांदी की वायदा कीमत 988 रुपये या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,55,632 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है Gold-Silver Price
शुद्धता सुबह दोपहर शाम के रेट
सोना 24 कैरेट 122180 रुपये 123448 रुपये 123884 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 121691 रुपये 122954 रुपये 123388 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 111917 रुपये 113078 रुपये 113478 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 91635 रुपये 92586 रुपये 92913 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 71475 रुपये 72217 रुपये 72472 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 153706 रुपये 156300 रुपये 158120 रुपये प्रति किलोग्राम
पिछले दिन के भाव Gold-Silver Price
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 3,900 रुपये टूटकर 1,25,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली सोने की कीमत 3,900 रुपये गिरकर 1,25,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। चांदी की कीमतों पर भी दबाव रहा और यह 7,800 रुपये गिरकर 1,56,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। Gold-Silver Price
विदेशी बाजारों में, हाजिर सोने ने लगातार चौथे सत्र में गिरावट जारी रखी और मामूली नुकसान के साथ 4,042.32 डॉलर प्रति औंस रह गया। पिछले चार सत्रों में, कीमती धातु 12 नवंबर के 4,195.14 डॉलर प्रति औंस से 152.82 डॉलर या 3.64 प्रतिशत गिर चुकी है। हाजिर चांदी में तीन दिन की गिरावट का थम गया और यह 0.57 प्रतिशत बढ़कर 50.49 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।












