हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Gold-Silver Price: सोने चांदी के भाव में तगड़ा उछाल, देखें आज के ताजा भाव

By Sahab Ram
On: November 19, 2025 9:13 PM
Follow Us:
Gold-Silver Price: There is a sharp jump in the price

Gold-Silver Price: सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है आइए जानते है आज सोने चांदी के रेटों में कितना उतार चढ़ाव आया है। आज सोने चांदी के भाव में बड़ा उछाल आया है। सोना और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज बुधवार को बाजार बंद होने तक इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,23,884 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी का भाव भी बढ़कर 1,58,120 रुपये प्रति किलो हो गया। Gold-Silver Price

MCX में सोने का भाव 674 रुपये या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,23,314 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। MCX पर चांदी की वायदा कीमत 988 रुपये या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,55,632 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

नहरों में नहाने पर प्रतिबंध, धारा 163 लागू

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है Gold-Silver Price

शुद्धता                 सुबह          दोपहर             शाम के रेट
सोना 24 कैरेट  122180 रुपये 123448 रुपये   123884 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट  121691 रुपये 122954 रुपये   123388 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 111917 रुपये  113078 रुपये   113478 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट  91635 रुपये    92586 रुपये     92913 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट  71475 रुपये    72217 रुपये     72472 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999       153706 रुपये  156300 रुपये    158120 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन के भाव Gold-Silver Price

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 3,900 रुपये टूटकर 1,25,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली सोने की कीमत 3,900 रुपये गिरकर 1,25,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। चांदी की कीमतों पर भी दबाव रहा और यह 7,800 रुपये गिरकर 1,56,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। Gold-Silver Price

ड्रीम मोमेंट — हेमा मालिनी के हाथों वान्या शर्मा को मिला इंटरनेशनल योग अवॉर्ड 2026, देश का बढ़ाया मान

विदेशी बाजारों में, हाजिर सोने ने लगातार चौथे सत्र में गिरावट जारी रखी और मामूली नुकसान के साथ 4,042.32 डॉलर प्रति औंस रह गया। पिछले चार सत्रों में, कीमती धातु 12 नवंबर के 4,195.14 डॉलर प्रति औंस से 152.82 डॉलर या 3.64 प्रतिशत गिर चुकी है। हाजिर चांदी में तीन दिन की गिरावट का थम गया और यह 0.57 प्रतिशत बढ़कर 50.49 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment