हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana News: हरियाणा के इस जिले के लोगों की बल्ले-बल्ले, अब तंग गलियों में होगी सीवरेज की सफाई, मंत्री अनिल विज ने दिखाई मशीनों को हरी झंडी

By Sahab Ram
On: November 8, 2025 12:17 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए बड़ी पहल की है। उन्होंने तंग गलियों में सीवरेज मेनहोल की सफाई प्रभावी तरीके से कराने के लिए 18.50 लाख रुपए की लागत से दो “मेनहोल क्लीनिंग ग्रैब मशीनें” खरीदी है।

दरअसल, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज सुबह दोनों मशीनों को अम्बाला छावनी में अपने आवास पर हरी झंडी दिखाते हुए शहर में सफाई कार्य के लिए रवाना किया। इस दौरान जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

सोमनाथ मंदिर केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा है: कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि तंग गलियों में सीवरेज साफ करने के लिए दो गाड़ियां लगाई गई है। जिन स्थानों पर सीवरेज सफाई के लिए बड़ी गाड़ी नहीं जा सकती। वहां पर सीवरेज मेनहोल सफाई के लिए यह गाड़ियां कारगर साबित होगी। उन्होंने बताया कि छोटी गलियों में मेनहोल की सफाई के लिए दिक्कत आती थी। जहां बड़ी गाड़ियों से सफाई संभव नहीं हो पाती थी, मगर अब इन दोनों छोटी गाड़ियों के आने से सफाई बेहतर होगी। इस अवसर पर जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन हरभजन सिंह और अन्य मौजूद रहे।

बता दें कि मेनहोल क्लीनिंग ग्रैब मशीन हाईड्रौलिक बकेट लगा होता है, हाईड्रौलिक सिस्टम से मेनहोल में गंदगी को खींचकर ऊपर लाया जाता है तथा उसे माशीन पर ही फिक्स बकेट पर डाला जाता है। इस प्रक्रिया में पूरा कार्य मशीन के माध्यम से ही किया जाता है।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment