हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

बैठक के दौरान प्रशासनिक सचिव ने गेहूं खरीद कार्य के साथ साथ विकास योजनाओं व परियोजनाओं से जुड़े कार्यों की भी ली रिपोर्ट

By Sahab Ram
On: May 9, 2026 3:00 PM
Follow Us:

झज्जर, 08 मई।
हरियाणा के महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव व  झज्जर जिले के प्रशासनिक सचिव शेखर विद्यार्थी ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष जिलाभर में चल रही विकास परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित करें,ताकि आमजन को इन योजनाओं का त्वरित लाभ मिल सके।

जिला के लिए नियुक्त प्रशासनिक सचिव शेखर विद्यार्थी शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जिला में गेहूं खरीद को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए ।
झज्जर पहुँचने पर  डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी का  स्वागत करते हुए जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।

गेहूं उपज उठान में तेजी लाएं अधिकारी : एसडीएम

आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा पर जल्द से जल्द अमल करके उनको पूरा करवाया जाए। इसके अलावा सीएम अनाउंसमेंट के तहत जो कार्य पूरे हो चुके हैं उनकी यूसी (यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट) जल्द से जल्द भिजवाई जाए। सभी विभाग संबंधित विकास कार्यों को पोर्टल पर अपडेट करवाएं ताकि सही वास्तविक स्थिति का पता चल सके।

उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत चल रहे कार्यों में विभागीय  स्तर पर किसी प्रकार की कोताही  बर्दाश्त नहीं होगी। अगर कोई बाधा आती है तत्काल उनके कार्यालय को अवगत कराएं।
बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए प्रगति को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
प्रशासनिक सचिव शेखर विद्यार्थी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास कार्यों को गति देना और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी अधिकारी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि जिले में विकास कार्यों को नई दिशा मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह मुख्यमंत्री घोषणाओं पर पूरी गंभीरता से कार्य करें।

अधिकारी समाधान शिविरों की वर्ष 2024-25 की लंबित शिकायतों का तुरंत करें निपटारा :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

बैठक में यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर डीएमसी अभिनव सिवाच,
एसडीएम झज्जर रवि मीणा, डीएफओ साहिती रेड्डी, सीईओ जिला परिषद मनीष फौगाट,एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार,सीटीएम रितु बंसीवाल,एसीपी सुरेंद्र सिंह,डीडीपीओ निशा तंवर,डीएफएससी राजेश्वर मुदगिल, सहित सभी विभागीय अधिकारी और खरीद एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment