हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

अधिकारी समाधान शिविरों की वर्ष 2024-25 की लंबित शिकायतों का तुरंत करें निपटारा :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

By Sahab Ram
On: May 9, 2026 2:47 PM
Follow Us:

रोहतक, 8 मई : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे समाधान शिविरों में प्राप्त 2024 व 25 की लंबित शिकायतों का शीघ्र उचित निपटारा करवाये। अधिकारी संबंधित नागरिक से संवाद कर उन्हें विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी देकर संतुष्ट करें ताकि समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।

सचिन गुप्ता स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में हरियाणा समाधान प्रकोष्ठ द्वारा समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटारे की वर्चुअली समीक्षा के उपरांत अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि समाधान शिविरों की 2024-25 की सभी लंबित शिकायतों का तुरंत निपटारा करवाये। उन्होंने कहा कि अधिकारी इन समस्याओं में विकास कार्यों की मांग से संबंधित शिकायतों को अलग निकाले तथा अन्य लंबित शिकायतों का तुरंत समाधान करवाये।

बैठक के दौरान प्रशासनिक सचिव ने गेहूं खरीद कार्य के साथ साथ विकास योजनाओं व परियोजनाओं से जुड़े कार्यों की भी ली रिपोर्ट

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नियमित अंतराल पर समाधान शिविर व अन्य शिकायत पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों को लंबित शिकायतों का समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिये जा रहे है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यलयों पर सभी विभागों से संबंधित समस्याओं के एक छत के नीचे समयबद्ध निपटारे के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, एएसपी आयुष यादव, उपमंडलाधीश आशीष कुमार, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता सिंह, मंडल आयुक्त के ओएसडी शुभम, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल सहित भाजपा के प्रतिनिधि डॉ. अंकुश बिड्डïू व अन्य संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

जिला की मंडियों से 90 प्रतिशत गेहूं का हो चुका उठान : डीसी

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बैठक के दौरान प्रशासनिक सचिव ने गेहूं खरीद कार्य के साथ साथ विकास योजनाओं व परियोजनाओं से जुड़े कार्यों की भी ली रिपोर्ट

जिला की मंडियों से 90 प्रतिशत गेहूं का हो चुका उठान : डीसी

नगरपालिका उकलाना चुनाव-2026 को लेकर प्रथम रिहर्सल आयोजित, अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त महेंद्र पाल ने दीर्घकालीक व स्थायी जल निकासी योजना को लेकर गत वर्ष बाढ़ से प्रभावित हुए गांवों का दौरा किया, ग्रामवासियों से परियोजना पर चर्चा की

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

कोलकाता की जीत में हरियाणा मॉडल की छाप, नायब सैनी का राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ता प्रभाव

Leave a Comment