हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana News: हरियाणा के गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार दे रही इतने रूपए की सब्सिडी

By Sahab Ram
On: November 12, 2025 8:28 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के गन्ना किसानों से जुड़ी अच्छी खबर है। दरअसल, रोहतक के उपायुक्त एवं सहकारी चीनी मिल के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने गन्ना किसानों से जुड़ी बड़ी जानकारी दी है।

मिनी हार्वेस्टर खरीदने पर मिलेगी एक लाख तक की सब्सिडी

उन्होंने बताया कि रोहतक सहकारी चीनी मिल के तहत आने वाले सभी गांवों में गन्ने के क्षेत्र को बढ़ाने के उद्देश्य से इस वर्ष कृषि विभाग किसानों को मिनी हार्वेस्टर खरीदने पर 1 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा टीएमएस स्कीम के तहत विभाग ने गन्ने की नर्सरी तैयार करने पर भी किसान को प्रोत्साहन के रूप में 5 हजार रुपए का अनुदान देने का फैसला किया है।

किसानों को पोर्टल पर करना होगा आवेदन

सचिन गुप्ता ने बताया कि रोहतक सहकारी चीनी मिल के तहत वर्ष 2022-23 में जिला में गन्ने का रकबा 45 हजार एकड़ से अधिक तक पहुँच गया था, परन्तु अब प्रत्येक वर्ष गन्ने के रकबे में निरंतर गिरावट दर्ज हो रही है। इस बार भी रोहतक सहकारी चीनी मिल के सर्वे अनुसार करीब 23 हजार एकड़ भूमि में किसानों ने गन्ना उगाया है। ऐसे में कृषि विभाग द्वारा टी.एम.एस. स्कीम के तहत किसानों को प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। ताकि, किसान अधिक से अधिक एकड़ में गन्ने का उत्पादन कर सकें। इसके अंतर्गत गन्ने की बिजाई के प्रदर्शन प्लांट लगाने पर भी 3 हजार रुपए प्रति एकड़ तक अनुदान दिया जाएगा। अनुदान प्राप्त करने के लिए किसानों को अनिवार्य रूप से पोर्टल पर आवेदन करना होगा।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

गन्ने की किस्म सी.ओ. 15023 को करेगा प्रोत्साहन

डीसी सचिन गुप्ता ने बताया कि गन्ने की किस्म सी.ओ. 15023 पर किसान को 5 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से अनुदान राशि दी जाएगी। इस किस्म को बढ़ावा देने का फैसला गन्ने की किस्म सी.ओ.238 में लगने वाले रेड रोट जैसी बीमारियों से किसानों को राहत देने के लिए किया गया है। गन्ने की किस्म 15023 रोग प्रतिरोधी, उच्च रिकवरी और अच्छी उपज देने वाली है। यह किस्म लाल सड़न रोग जैसी बीमारियों के प्रति सहनशील है और अन्य किस्मों की तुलना में कम समय में तैयार हो जाती है। इस किस्म से प्रति एकड़ 400 से 450 क्विंटल गन्ने का उत्पादन होता है।

उन्होंने कहा कि विभाग गन्ने के रकबे को बढ़ाने के साथ-साथ उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जिसके अंतर्गत विभाग ने गन्ने की किस्म सी.ओ. 15023 को प्रोत्साहित करने का फैसला किया है। गन्ने का उत्पादन एवं रकबा बढ़ाने के लिए विभाग कारगर कदम उठा रहा है, जिसके अंतर्गत किसानों को सब्सिडी भी मुहैया करवाई जा रही है। किसानों के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है।

विभाग की टीम ने किलोई गांव में किया भौतिक निरीक्षण

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक गन्ना विकास अधिकारी डॉ. दीपक सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीम ने किलोई गांव में गन्ने की बिजाई की प्रक्रिया का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को 31 दिसंबर 2025 तक आवेदन करना होगा।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment