हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana Kisan News: हरियाणा में गेहूं की बिजाई करते समय इस बात का ध्यान रखें किसान, वरना हो सकता है फसल का नुकसान

By Sahab Ram
On: November 14, 2025 7:28 AM
Follow Us:

Haryana Kisan News: हरियाणा के किसानों से जुड़ी जरूरी खबर सामने आई है। दरअसल, प्रदेश के कई जिलों में वायु प्रदूषण अभी खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी सुधार के हालात नहीं नज़र आ रहे हैं। इसके साथ ही मौसम सर्दी की तरफ बढ़ रहा है।

इसमें रोजाना तापमान में कमी आने की संभावना है। गुरुवार को रोहतक जिले स्मॉग 398 तक दर्ज किया गया। जिसे सेहत के लिए बेहद खतरनाक माना गया। ऐसे में किसान डीएपी खाद का इस्तेमाल करे। वरना इसका असर आने वाले समय में देखने को मिलेगा।

Haryana: Big news for these employees
Haryana: हरियाणा में इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर ! अब मिलेगा ग्रेच्युटी का लाभ

विशेषज्ञों का कहना है कि यह मौसम गेहूं की बिजाई के लिए है। ऐसे में किसानों को डीएपी खाद का प्रयोग अवश्य करने की जरूरत पड़ेगी। क्योंकि बिजाई के समय डीएपी का प्रयोग किए बगैर गेहूँ की फसल का जमाव कम हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि फिलहाल, तापमान सामान्य से कम है। इससे बीज के 15 फीसद तक दाने जमाव नहीं कर पाएंगे। इसलिए किसान डीएपी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ताकि, गेहूँ के बीच अच्छे से जम सके।

अगले चार दिनों तक मौसम में नहीं होगा कोई परिवर्तन

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 दिनों के दौरान मौसम में खास परिवर्तन की उम्मीद कम है, लेकिन प्रतिदिन तापमान में मामूली गिरावट का सिलसिला रहेगा। इसमें रात में तापमान 2 डिग्री तक गिरेगा। जबकि दिन के समय एक डिग्री तक की गिरावट आएगी।

Haryana's youth will get employment in Canada (5)
Haryana : हरियाणा के युवाओं की हुई मौज, कनाडा में मिलेगा रोजगार

वायु प्रदूषण से ऐसे बचें

इसी बीच विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल वायु प्रदूषण के कारण सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर बिना मास्क लगाए घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। जबकि पहले से बीमारी से घिरे लोगों को सेहत का अधिक ख्याल रखने की जरूरत है। हर समय अपने साथ पानी के साथ ही सांस की परेशानी वाले लोगों को इनहेलर रखने की जरूरत है।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment