हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana News: हरियाणा में बाप-बेटे डबल मर्डर केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपियों का किया एनकाउंटर, अस्पताल में भर्ती

By Sahab Ram
On: November 14, 2025 8:19 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर आ रही है। पुलिस ने आईएमटी एरिया में ट्रिपल एनकाउंटर किया है। जिसमें तीन आरोपियों को पुलिस की गोली लगी है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है पुलिस ने यह एनकाउंटर पिता-पुत्र डबल मर्डर में शामिल आरोपियों का किया है।

एनकाउंटर नंबर एक

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान संजय (41) निवासी बलियाना वीरेंदर उर्फ टिंकू (29) निवासी कसरेंटी, रोहित उर्फ काला (24) निवासी कसरेंटी के रूप में हुई है। ये तीन आरोपी एनकाउंटर में घायल हो गए हैं और तीनों को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

बता दें कि गांव बलियाना निवासी धर्मबीर और उनके बेटे दीपक की 7 नवंबर को गांव के ही रहने वाले आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के दौरान दीपक अपने दोस्तों के साथ चौकीदार की बैठक में था और धर्मबीर घर पर ही अपने छोटे भाई के साथ मौजूद था। आरोपी पहले चौकीदार की बैठक में पहुंचे। जहां दीपक से उसके पिता का नाम पूछकर छाती में गोली मार दी। उसके बाद घर आकर धर्मबीर को गोली मारी। पुलिस ने अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है।

 

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment