हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana Mini Dubai: हरियाणा के इस शहर को कहा जाता है मिनी दुबई, जानें क्या है खास?

By Sahab Ram
On: November 9, 2025 3:00 AM
Follow Us:

Haryana Mini Dubai: हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम को कई नामों से जाना जाता है। यह एक ऐसा शहर है, जिसे ‘मिलेनियम सिटी’ के नाम से भी जाना जाता है, अब देश के सबसे आधुनिक और तेजी से विकसित हो रहे शहरों में शुमार हो गया है। ऊंची-ऊंची इमारतों, लग्जरी लाइफस्टाइल और इंटरनेशनल लेवलल के इंफ्रास्ट्रक्चर के चलते यह शहर अब भारत का ‘दुबई’ कहा जाने लगा है।

दरअसल, प्रदेश के गुरुग्राम शहर की पहचान आज केवल कॉर्पोरेट ऑफिसों या मॉल्स तक सीमित नहीं रही। शहर में पॉश रिहायशी इलाके, महंगे रेस्तरां, शॉपिंग हब और मनोरंजन के शानदार स्थल हैं, जो यहां की लाइफस्टाइल को और भी आकर्षक बनाते हैं।

आईटी और व्यापार का बड़ा केंद्र

सोमनाथ मंदिर केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा है: कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा

बता दें कि गुरुग्राम देश के प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी (IT) हब्स में से एक है। यहां कई मल्टीनेशनल कंपनियों और स्टार्टअप्स के मुख्यालय स्थित हैं, जिससे यह शहर भारत के व्यापार और रोजगार के प्रमुख केंद्रों में शामिल हो गया है।

तेजी से हो रहा शहर का विकास

पिछले कुछ दशकों में गुरुग्राम ने जिस गति से विकास किया है, उसकी तुलना अब दुबई के तीव्र शहरीकरण से की जाने लगी है। आधुनिकता और विकास का यह मेल अब शहर को एक नए मुकाम पर पहुंचा रहा है।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

दुबई की तर्ज पर नया गुरुग्राम

वर्तमान में, गुरुग्राम में दुबई की तर्ज पर एक नया शहर बसाया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट लगभग 1000 एकड़ में फैला होगा। यह शहर द्वारका एक्सप्रेसवे और पटौदी रोड के बीच सेक्टर-36 में विकसित किया जा रहा है। यह हरियाणा का पहला ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसमें रिहायशी और व्यावसायिक भवनों के साथ-साथ स्कूल, अस्पताल और संस्थागत ढांचे भी शामिल होंगे। यह योजना गुरुग्राम को न केवल हरियाणा, बल्कि पूरे भारत में एक नई पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment