हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

School Holidays: हरियाणा के इन जिलों में 5वीं कक्षा तक के स्कूल रहेंगे बंद, जाने बड़ी वजह ?

By Sahab Ram
On: November 14, 2025 3:45 PM
Follow Us:
School Holidays: Up to class 5 in these districts

School Holidays: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित NCR क्षेत्र में शामिल हरियाणा के कई जिलों में प्रदुषण स्तर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच चुका है।

जानकारी के मुताबिक, इन इलाकों में GRAP का तीसरा चरण लागू हो चुका है। हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने हालात के अनुसार लगातार बढ़ते वायु प्रदुषण को देखते हुए फैसला लेने के लिए सभी जिलों के उपायुक्तों को स्कूल बंद करने की पॉवर सौंप दी है। Haryana School Holidays

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी पत्र में सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि दिल्ली- NCR में AQI बेहद खराब श्रेणी में पहुंच चुका है। जानकारी के मुताबिक, इसलिए गाइडलाइंस के अनुसार कक्षा 5वीं तक के बच्चों को आनलाइन माध्यम से ही पढ़ाई कराई जाएं। यह नियम सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा। Haryana School Holidays

Haryana: Big news for these employees
Haryana: हरियाणा में इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर ! अब मिलेगा ग्रेच्युटी का लाभ

बंद हुए स्कूल

जानकारी के मुताबिक, जींद और गुरुग्राम जिले में प्रदुषण की भयावह स्थिति को देखते हुए कक्षा पांचवीं तक के बच्चों को राहत प्रदान की गई है। जिला उपायुक्तों ने यहां स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। Haryana School Holidays

मिली जानकारी के अनुसार, जींद DC मोहम्मद रजा ने बताया कि यहां औसत AQI 418 दर्ज किया गया है, जो बेहद ही गंभीर श्रेणी में आता है। इसलिए अब पांचवीं तक के बच्चों की कक्षाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संचालित होगी। अभिभावक अपनी सुविधा के अनुसार पढ़ाई का तरीका चुन सकते हैं। Haryana School Holidays

फैसला

जानकारी के मुताबिक, शिक्षा निदेशालय ने कहा है कि प्रत्येक शहर का AQI लेवल अलग- अलग होता है। इसलिए सभी जिलों के DC स्कूलों को बंद करने का फैसला लेते समय शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बारे में ध्यान जरूर रखें। Haryana School Holidays

Haryana's youth will get employment in Canada (5)
Haryana : हरियाणा के युवाओं की हुई मौज, कनाडा में मिलेगा रोजगार

मिली जानकारी के अनुसार, पत्र में कहा गया है कि जिस भी जिले के स्कूलों को लेकर DC जो भी फैसला लें, उसके बारे में एकेडमिक हरियाणा को अवश्य सूचित करें।

 

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment