हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

New Expressway: दिल्ली से जालंधर का सफर होगा आसान, मार्च 2026 तक बनकर तैयार होगा ये नया एक्सप्रेसवे

By Sahab Ram
On: November 9, 2025 3:25 AM
Follow Us:

New Expressway: दिल्ली से पंजाब के जालंधर जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही उनका सफर आसान होने वाला है। ऐसा इसलिए है क्योंकि, दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे पर खनौरी बॉर्डर से मालेरकोटला तक 80 किमी में से 72 किमी का काम पूरा हो चुका है। इसका पूरा काम मार्च 2026 तक पूरा होने की संभावना है।

दरअसल, भारत माला प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे का काम चल रहा है। जिसके चलते खनौरी बॉर्डर से मालेरकोटला तक 80 KM में से 72 किमी का काम पूरा हो चुका है। इसी एक्सप्रेस-वे पर ट्रंपेट (बिगुल) डिजाइन में कनेक्टिविटी वाले इंटरचेंज भी बन रहे हैं, जो कि पंजाब में पहली बार है। NHAI के मुताबिक मार्च 2026 तक इसका काम पूरा हो सकता है।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

कहा जा रहा है कि इस एक्सप्रेस-वे पर 120 KM की अधिकतम रफ्तार से वाहन चलेंगे। जिससे दिल्ली से जालंधर तक ( 370 किमी) का सफर 8 की बजाय करीब 5 से 5:30 घंटे में पूरा हो सकेगा।

इस तरह तैयार हो रहे इंटरचेंज

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

खबरों की मानें, तो पहला इंटरचेंज भवानीगढ़-सुनाम के बीच होगा। जबकि, दूसरा इंटरचेंज समाना-पातड़ां के बीच तैयार है। वहीं तीसरा लुधियाना-मालेरकोटला में मार्च तक बनेगा। ट्रंपेट इंटरचेंज से एक्सप्रेस-वे पर एक ही जगह से एंट्री हो पाती है और एक ही जगह एग्जिट। इसके अलावा बाकी कहीं से एंट्री नहीं की जा सकती है।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment