हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में जल्द स्थापित होंगी 10 नई IMT, CM सैनी किया बड़ा ऐलान

By Sahab Ram
On: November 15, 2025 6:59 PM
Follow Us:
Haryana: 10 new IMTs will soon be established

चंडीगढ़, 15 नवंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दादा बाढ़देव पूनिया के जन्मोत्सव व मुख्यमंत्री सम्मान समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में घोषणा करते हुए कहा कि खरक पुनिया गांव के वर्तमान स्कूल को ‘संस्कृति मॉडल स्कूल’ के रूप में अपग्रेड किया जायेगा ताकि गांव के ही स्कूल में बच्चों को उच्च कोटि की शिक्षा उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने खरक पुनिया में एक सामुदायिक केंद्र का निर्माण करवाने के साथ-साथ यहां पर एक पुस्तकालय खोलने की भी घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने दो पुस्तकों का भी विमोचन किया।

मुख्यमंत्री आज हिसार ज़िले के खरक पूनिया गांव में अखिल हरियाणा सर्वजातीय पूनिया समाज द्वारा दादा बाढ़देव जी पूनिया के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने दादा बाढ़देव जी को नमन करते हुए कहा कि दादा बाढ़देव जी का जीवन हमें यह संदेश देता है कि जब समाज संगठित और अनुशासित होता है तो हर समस्या का समाधान आसान हो जाता है। उन्होंने समाज को सदैव सत्य, अनुशासन और भाईचारे को जीवन का मूल मंत्र बनाने की प्रेरणा दी। दादा बाढ़देव जी ने यह भी विश्वास दिलाया कि समाज की भलाई के लिए खड़ी खाप कभी कमजोर नहीं पड़ती। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूनिया खाप ने सदैव देश, समाज और जनहित को सर्वोपरि स्थान दिया है।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार दादा बाढ़देव जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर निरंतर अग्रसर है। उन्होंने पूनिया खाप से आग्रह किया कि वह युवा पीढ़ी को सही दिशा में प्रेरित करे, जिससे युवा नशे से दूर रहें और आने वाली पीढ़ियां सशक्त एवं सक्षम बन सकें। मुख्यमंत्री ने यह भी अपील की कि सभी लोग युवाओं को शिक्षा, खेल और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करें।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

गत दिवस सोनीपत के बढ़खालसा में दादा कुशाल सिंह दहिया के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दादा कुशाल सिंह दहिया ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के साथ धर्म की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गुरुओं के इतिहास, शिक्षाओं और बलिदान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष को भव्य रूप से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 नवंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इस संबंध में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने हेतु हरियाणा आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सरकार तीव्र गति से बढ़ा रही कल्याणकारी योजनाएँ

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वर्तमान सरकार तीव्र गति से कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई-नई परियोजनाओं की स्थापना के साथ पिछले 11 वर्षों में सड़कों का व्यापक जाल बिछाया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में युवाओं को बिना पर्ची–बिना खर्ची, पूर्णतः मेरिट के आधार पर रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में 10 नए आईएमटी स्थापित करने की प्रक्रिया प्रगतिशील है। उन्होंने कहा कि दो से तीन आईएमटी के लिए भूमि जल्द उपलब्ध हो जाएगी और इस दिशा में कार्य तेजी से जारी है।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

50 वादों को पहले ही वर्ष में पूरा कर उदाहरण प्रस्तुत किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने चुनाव के दौरान किए गए 217 वादों में से 50 वादों को पहले ही वर्ष में पूरा कर उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहाँ सभी 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य गठन से पूर्व के पट्टेदारों को भूमि का मालिकाना हक प्रदान किया गया है। इसके साथ ही, पंचायत एवं पालिका की भूमि पर 20 वर्षों से अधिक समय से निवासरत परिवारों को भी मालिकाना अधिकार देने का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अंग्रेज़ों के समय से लागू टैक्स (आबियाना) को पूर्णतः समाप्त कर किसानों को बड़ी राहत प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि दीनदयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना प्रारंभ की गई है, जिसके अंतर्गत पात्र महिलाओं को 2,100 रुपये मासिक आर्थिक सहायता नवंबर माह से प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त, लगभग 19 लाख गरीब परिवारों की महिलाओं को हर घर–हर गृहिणी योजना के तहत प्रति माह केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, सेवा मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, हरियाणा भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया, विधायक विनोद भयाणा, रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री डॉ कमल गुप्ता व अनूप धानक, पूर्व सांसद जनरल डीपी वत्स, भाजपा महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, जिला परिषद अध्यक्ष सोनू, मेयर प्रवीण पोपली, अध्यक्ष सरस डेरी ओम प्रकाश पूनिया, आशा खेदड़, अशोक सैनी सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment