Aaj Ka Mousam: देशभर में आज मौसम का हाल कैसा रहने वाला है आइए जानते है विभाग ने मौसम के बारें में क्या ताजा अलर्ट जारी किया गया है। आज से उत्तर भारत में अब भीषण सर्दी के संकेत मिलने लगे हैं। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, यूपी, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में कोहरा छाए रहने के साथ-साथ तापमान 7°C के आसपास पहुंच गया है।
जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल छाए रहने का पूर्व में अलर्ट था, जो अब आगे बढ़ गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शीतहलरी के कारण भीषण सर्दी से हालत खराब होने वाली है। Aaj Ka Mousam
मौसम विभाग के मुताबिक, 16,17, 18 से 20 नवंबर तक दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून और बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र के कारण तमिलनाडु, केरल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्ष्यद्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
यूपी में आज का मौसम
उत्तर प्रदेश में उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने से सर्दी में और इजाफा हो रहा है। IMD के मुताबिक, अगले 7 दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान गिरने का अनुमान है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सुबह और शाम को कोहरे में इजाफा होगा, जिससे दृश्यता में काफी कमी आएगी। फिलहाल, दिन में गुनगुनी धूप के कारण मौसम काफी सुहावना है। Aaj Ka Mousam
बिहार में आज का मौसम
बिहार में पछुआ हवाओं के चलने से मौसम काफी सर्द हो चला है। अब पूर्वी हवाओं के पैटर्न से तापमान में वृद्धि के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबि, पटना, दरभंगा, मधुबनी, नालंदा, भागलपुर, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, अरवल और कटिहार में कड़ाके की ठंडी महसूस हो रही है। हालांकि, अधिकांश जिलों में दिन में अधिकतम तापमान अधिक है। अगले सप्ताब से शीतलहर चल सकती है। उधर, झारखंड और छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना है। IMD के मुताबिक, अब दोनों ही राज्यों में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। Aaj Ka Mousam
राजस्थान-मध्य प्रदेश में आज का मौसम
मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों शीतलहर का लेवल बढ़ता जा रहा है, जिससे तापमान में काफी कमी आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले सप्ताह में भारी कोहरा और कड़ाके की सर्दी के आसार बने हुए हैं। कमोबेश ऐसा ही मौसम का हाल राजस्थान के विभिन्न हिस्सों पर बना हुआ है। IMD के मुताबिक, बॉर्डर एरिया में पाला गिरने की संभावना है। फिलहाल शीतलहर के चलने का अलर्ट है। Aaj Ka Mousam
कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में आज का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, 16 नवंबर को जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने की बात कही गई थी, जिसके प्रभाव से बादलों के छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी दर्ज की जाएगी। हालांकि, अभी ऐसी स्थिति नहीं है यानी अभी मौसम शुष्क रहेगा, जिसके प्रभाव से ठंडी का ग्राफ और कोहरा बढ़ेगा। कमोबेश ऐसा ही मौसम हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर बर्फीली हवाएं चलने से ठंडी का स्तर बढ़ता जा रहा है। फिलहाल, मौसम साफ रहेगा और बर्फबारी का भी इंतजार करना होगा, लेकिन लाहौल स्पीति, कुकुमसेरी और ताबों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। Aaj Ka Mousam
दक्षिण भारत में आज का मौसम
मौसम विभाग की मानें तो अगले 10 दिन बंगाल की खाड़ी में नए मौसमी तंत्र बनने की संभावना है। 20 नवंबर तक इसके बनने से दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसमी गतिविधियां फिर तेज होंगी। खासकर, समुद्री तटीय हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। खासकर, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में रायलसीमा में आंधी के साथ तेज से मध्यम बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mousam
कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के तमाम इलाके आंधी-तूफान और बारिश से प्रभावित रहेंगे। 16 से 18 नवंबर को चेन्नई समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जाएगी। इस दौरान कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। लिहाजा, खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।











