हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में तहसीलदार पर बड़ा एक्शन, विभाग ने कर दिया डिमोट

By Sahab Ram
On: November 16, 2025 7:16 AM
Follow Us:
Haryana: Major action taken against Tehsildar

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में राजस्व विभाग ने तहसीलदार जिवेंद्र सिंह के खिलाफ बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें तहसीलदार से नायब तहसीलदार के पद पर रिवर्ट कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, साथ ही विभाग ने आदेश जारी किए हैं कि वे तहसीलदार पद पर रहते हुए प्राप्त किया गया अतिरिक्त वेतन भी लौटाएँगे। यह कार्रवाई गुरुग्राम में नायब तहसीलदार रहते हुए दर्ज हुई एक शिकायत की जांच पूरी होने के बाद की गई। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, जिवेंद्र सिंह का पूरा करियर विवादों से घिरा रहा है। वर्ष 2000 में पटवारी पद पर काम करते समय विजिलेंस ने उन्हें कथित रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था, हालांकि बाद में शिकायतकर्ता के बयान बदलने पर वे मामले से बरी हो गए। Haryana News

Haryana: Big news for these employees
Haryana: हरियाणा में इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर ! अब मिलेगा ग्रेच्युटी का लाभ

गड़बड़ी का आरोप

जानकारी के मुताबिक, इसके बाद 2005 में उन पर फर्जी जमाबंदी और जाली दस्तावेजों के आधार पर भूमि सौदे में गड़बड़ी का आरोप लगा। इस मामले में निचली अदालत ने उन्हें तीन साल की सजा सुनाई थी, जो वर्तमान में हाईकोर्ट में लंबित है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, सोनीपत में तहसीलदार रहते हुए भी उनका कई स्टांप वेंडरों और वसीका नवीसों से टकराव रहा। यह मुद्दा ग्रीवेंस कमेटी की बैठक तक पहुंचा था, जिसके बाद उनकी कार्यशैली की जांच के निर्देश दिए गए और तहसील परिसर में अवैध वेंडरों के खोखे भी हटवाए गए। Haryana News

रिटायरमेंट

जानकारी के मुताबिक, बीते कुछ समय से वे लगातार छुट्टी पर चल रहे हैं। जिवेंद्र सिंह 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने पुष्टि की कि जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद ही यह कार्रवाई की गई है।

Haryana's youth will get employment in Canada (5)
Haryana : हरियाणा के युवाओं की हुई मौज, कनाडा में मिलेगा रोजगार

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment