हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Expressway: इस एक्‍सप्रेसवे पर पार्किंग-ATM समेत मिलेगी ये खास सुविधाएं, ऐसे मिलेगा फायदा

By Sahab Ram
On: November 16, 2025 9:45 PM
Follow Us:
Expressway: These special facilities including parking and ATM

Expressway: वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। देश की राजधानी दिल्ली से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को जोड़ने के लिए बन रहा दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे जल्‍द ही यातायात के लिए खुल जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, इस एक्‍सप्रेसवे के चालू हो जाने से दिल्‍ली और देहरादून का सफर सिर्फ दो से ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, अभी इसमें पांच से छह घंटे लग जाते हैं। यह एक्‍सप्रेसवे न केवल आपकी यात्रा को रफ्तार देगा, साथ ही इस पर आपको हाइटेक पार्किंग हाईटेक पार्किंग और शानदार रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी मिलेगी। एक्‍सप्रेसवे पर आपको एक ही जगह पार्किंग, एटीएम, विश्राम करने के लिए जगह, होटल और अन्‍य मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। Delhi-Dehradun Expressway

मिली जानकारी के अनुसार, NHAI दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड में तीन पार्किंग स्थल और रेस्‍ट एरिया विकसित करेगा। एक्‍सप्रेसवे का दिल्‍ली खंड अक्षरधाम जंक्शन से उत्तर प्रदेश की सीमा तक फैला हुआ है। इन सुविधाओं का उद्देश्य लंबी दूरी की राजमार्ग यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है। Delhi-Dehradun Expressway

गेहूं उपज उठान में तेजी लाएं अधिकारी : एसडीएम

जानकारी के मुताबिक, इन स्थलों को डिज़ाइन, बिल्ड, ऑपरेट एंड ट्रांसफर (DBOT) मॉडल पर विकसित करने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं और निविदा प्रक्रिया 16 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी। Delhi-Dehradun Expressway

पार्किंग और रेस्‍ट एरिया

एक रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट (DM) कार्यालय, गांधी नगर बाजार और गीता कॉलोनी के पास पार्किंट और रेस्‍ट एरिया बनाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, गांधी नगर में यह 1।4 हेक्टेयर में फैला होगा तो डीएम कार्यालय और गीता कॉलोनी के पास के पार्किंग और रेस्‍ट एरिया क्रमशः 0।8 हेक्टेयर और 0।78 हेक्टेयर में विकसित होंगे। Delhi-Dehradun Expressway

मिलेंगी ये सुविधाएं

मिली जानकारी के अनुसार, प्रत्येक पार्किंग स्थल में कई सुविधाएं होंगी। यहां प्राथमिक उपचार कक्ष, स्वच्छ पेयजल, सौर ऊर्जा से संचालित लाइटिंग, शौचालय, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग चार्ज सिस्टम और पार्किंग क्षमता को दर्शाने वाले संकेतक लगाए जाएंगे। Delhi-Dehradun Expressway

बैठक के दौरान प्रशासनिक सचिव ने गेहूं खरीद कार्य के साथ साथ विकास योजनाओं व परियोजनाओं से जुड़े कार्यों की भी ली रिपोर्ट

जानकारी के मुताबिक, खास बात यह है कि 10% पार्किंग स्पेस इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रिजर्व रहेगा। इसके अलावा यहां फूड कियोस्क, एटीएम, एयर फिलिंग स्टेशन और प्रदूषण नियंत्रण केंद्र (PUC स्टेशन) भी बनेंगे।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गेहूं उपज उठान में तेजी लाएं अधिकारी : एसडीएम

बैठक के दौरान प्रशासनिक सचिव ने गेहूं खरीद कार्य के साथ साथ विकास योजनाओं व परियोजनाओं से जुड़े कार्यों की भी ली रिपोर्ट

अधिकारी समाधान शिविरों की वर्ष 2024-25 की लंबित शिकायतों का तुरंत करें निपटारा :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

जिला की मंडियों से 90 प्रतिशत गेहूं का हो चुका उठान : डीसी

नगरपालिका उकलाना चुनाव-2026 को लेकर प्रथम रिहर्सल आयोजित, अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त महेंद्र पाल ने दीर्घकालीक व स्थायी जल निकासी योजना को लेकर गत वर्ष बाढ़ से प्रभावित हुए गांवों का दौरा किया, ग्रामवासियों से परियोजना पर चर्चा की

Leave a Comment