हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में इस जगह बनेगी फिल्म सिटी, मिलेगा ये बड़ा फायदा

By Sahab Ram
On: November 17, 2025 8:55 AM
Follow Us:
Haryana: Film city will be built at this place

Haryana: हरियाणा के पंचकूला जिले में जल्द ही फिल्म सिटी बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए HSVP द्वारा डिमार्केशन का काम शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि प्रदेश सरकार ने पिंजौर में फिल्म सिटी बनाने का ऐलान किया था। जिसके चलते HSVP ने सरकार की इस घोषणा पर काम शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह फिल्म सिटी पिंजौर सेक्टर-29 में बनाई जाएगी। जिसके लिए HSVP की ओर से डिमार्केशन का काम किया जा रहा है। नक्शा भी बनकर तैयार है। जानकारी के मुताबिक, CLU की प्रक्रिया अंडर प्रोसेस है। सरकार से मंजूरी मिलते ही फिल्म सिटी प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। इससे काफी लोगों को रोजगार मिलने वाला है।
बनेगी फिल्म सिटी

जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म सिटी 100 एकड़ में बनेगी। इसका काम 2 चरणों में पूरा होगा। पूर्व CM मनोहर लाल ने 8 साल पहले फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की थी। HSVP ने 5 करोड़ रुपए में कंसलटेंट एजेंसी को नियुक्त किया था। एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर HSVP ने फिल्म सिटी के निर्माण के लिए डिमार्केशन का काम शुरू कर दिया है।

क्या बोले अधिकारी

मिली जानकारी के अनुसार, HSVP के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर NK पायल का कहना है कि इस फिल्म सिटी को हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसका संचालन, रखरखाव और फिल्म सिटी से आमदनी और रोजगार का हिसाब भी लगाया गया है। इसमें प्रोजेक्ट का काम अलॉट होते ही विभाग को रेवेन्यू आना शुरू हो जाएगा। काम पूरा होते ही करीब 5 करोड़ तक रेवेन्यू आएगा।

क्या होगा खास

-इनडोर, आउटडोर स्टूडियो

-रेलवे स्टेशन सेटअप

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

-मंदिर और अस्पताल का सेटअप

-सेंट्रल प्लाजा

-गांव का सेट

-प्राइवेट बोट सेट

-रिकार्डिंग थिएटर

-फोटोग्राफी स्टूडियो

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

-पार्क

-रेजिडेंशियल अपार्टमेंट

-फाइव स्टार होटल

-ऑडिटोरियम

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment