हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा के राशन डिपो में इस बार नहीं मिलेगा बाजरा, जाने इसकी बड़ी वजह ?

By Sahab Ram
On: November 17, 2025 9:30 AM
Follow Us:
Haryana: Millet will not be available in ration depots

Haryana: हरियाणा में राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में इस बार राशन डिपो पर लाभार्थियों को बाजरे का वितरण नहीं किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, सरकारी एजेंसियों द्वारा बाजरे की खरीद न किए जाने के कारण खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा यह फैसला लिया गया है।

क्वालिटी Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ सालों से सर्दियों के मौसम में गेहूं के साथ बाजरा भी PDS स्कीम में वितरित किया जाता था। मगर इस साल सितंबर महीने के आखिर और अक्टूबर में हुई बारिश के कारण फसल प्रभावित हुई और बाजरे का रंग बदरंग हो गया। जानकारी के मुताबिक, मंडियों में बाजरे के सैंपल सरकारी खरीद एजेंसियों (हैफेड, HWC) ने लैब भेजे, जो खराब क्वालिटी की वजह से पास नहीं हो पाए। Haryana News

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में गुलाबी कार्डधारक को 35 किलोग्राम गेहूं दिया जायेगा। इसी प्रकार BPL कार्ड धारकों को प्रति सदस्य 5 किलोग्राम गेहूं दिया जाएगा। गेहूं के साथ दोनों ही प्रकार के राशनकार्ड पर 1 किलोग्राम चीनी व 2 लीटर सरसों का तेल दिया जायेगा। जबकि पिछले कुछ सालों से दोनों ही प्रकार के कार्ड धारकों को सर्दियों में आधे से अधिक बाजरा व गेहूं वितरित किया जा रहा था।

मिलेगी सिर्फ गेहूं Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, नारनौल के वितरण शाखा इंचार्ज कुलदीप शर्मा ने बताया कि नवंबर महीने के लिए 30 हजार क्विंटल से अधिक राशन की एलोकेशन हुई है। जानकारी के मुताबिक, इसमें बाजरा शामिल नहीं है। केवल गेहूं ही दिया जायेगा।

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment