हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में Online भैंस ठगी, युवक को लग गया बड़ा चुना

By Sahab Ram
On: November 17, 2025 10:27 AM
Follow Us:
Haryana: Online buffalo fraud

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल थाना सदर क्षेत्र के गांव गुवानी में ऑनलाइन भैंस खरीदने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ठगों तक नहीं पहुंच सकी है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, गांव गुवानी निवासी विजय सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 13 नवंबर को यूट्यूब पर एक भैंस का वीडियो देखा और खरीदने की इच्छा जताई। इसके बाद उसने वीडियो में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को सोनू जाट, निवासी जयरामपुरा, जयपुर (राजस्थान) बताया। Haryana News

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

ऑनलाइन बुकिंग

जानकारी के मुताबिक, विजय सिंह के अनुसार आरोपी ने ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर 5000 रुपए मांगे, जो उसने फोन-पे UPI के माध्यम से भेज दिए। अगले दिन आरोपी ने भैंस को गाड़ी में भेजने की बात कही और GPS खराब होने का बहाना बनाकर अलग-अलग किश्तों में 14500, 14000 और 500 रुपए और वसूल लिए। Haryana News

मांगे और पैसे

मिली जानकारी के अनुसार,इसके बाद कथित वाहन चालक ने डिलीवरी लेट होने का बहाना बनाकर 21750 रुपए अतिरिक्त मांगे। जानकारी के मुताबिक, जब पीड़ित ने रकम देने से इनकार किया तो आरोपी ने डिलीवरी रद्द करने की धमकी दी। Haryana News

कॉल रिकॉर्डिंग भी मौजूद

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने कुल 34000 रुपए ठग लिए। न तो भैंस की डिलीवरी की गई और न ही रकम लौटाई गई। आरोपी ने व्हाट्सऐप पर आधार कार्ड और डेयरी फॉर्म के दस्तावेज भी भेजे, ताकि भरोसा दिलाया जा सके। पीड़ित के पास फोन कॉल रिकॉर्डिंग भी मौजूद है, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है। Haryana News

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

पुलिस जांच

मिली जानकारी के अनुसार, नारनौल सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी के इस मामले में आरोपी की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment