हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Public Holiday: दो दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल–कॉलेज और दफ्तर, जानें इसकी वजह?

By Sahab Ram
On: November 17, 2025 9:09 PM
Follow Us:
Public Holiday: All schools, colleges and offices

Public Holiday: सभी पढ़ने वाले छात्रों और कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, 24 नवंबर 2025 को पूरे देश में गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ लोग मनाने वाले हैं। इस अवसर पर कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलावा उत्तराखंड सरकारों ने भी इस दिन की छुट्टी की अधिसूचना जारी की है। शहीदी दिवस पर स्कूल, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इस दिन गुरुद्वारों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश में सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में भी इस दिन छुट्टी रहने वाली है। Public Holiday

दो दिन मिल जाएगी छुट्टी

Namo Bharat will be connected to Delhi Metro
Namo Bharat को दिल्ली मेट्रो से किया जाएगा कनेक्ट, फुटओवर ब्रिज तैयार

जानकारी के मुताबिक, शहीदी दिवस वाले दिन शैक्षणिक संस्थानों में न क्लास लगेंगी और न ही कोई अन्य काम होंगे। सोमवार को अवकाश होने से छात्रों को दो दिन की छुट्टी मिल जाएगी। इसमें रविवार की छुट्टियां भी जुड़ जाएंगी। 23 नवंबर रविवार होने से लगातार दो दिन स्कूल बंद रहेंगे। 24 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन मंत्रालय, सभी सरकारी विभाग, न्यायालय, निगम कार्यालय और स्थानीय निकायों में कामकाज नहीं होगा। Public Holiday

बैंक में भी रहेगी छुट्टी

मिली जानकारी के अनुसार, RBI के 2025 के हॉलिडे कैलेंडर में भी इस छुट्टी का जिक्र है। इसके अनुसार, गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। Public Holiday

This new highway will start from December 1.
New Highway : अब दिल्ली दूर नहीं, 1 दिसंबर से शुरू होगा ये नया हाईवे

जानकारी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के अलावा चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में 24 नवंबर को नकद लेनदेन, चेक क्लियरेंस और अधिकतर ऑफलाइन सेवा का लाभ ग्राहक नहीं ले पाएंगे।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment