Namo Bharat Train: नमो भारत के गाजियाबाद स्टेशन से दिल्ली मेट्रो के शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन (Sahid Sthal Metro Station) तक करीब 300 मीटर दूरी है। इस लंबी दूरी के लिए फुटओवर ब्रिज (FOB) तैयार किया गया है। अब इस पर एक ट्रैवलर भी लगाया जाएगा। जिसके चलते अब बुजुर्ग, महिला यात्रियों का सामान आसानी से एक-दूसरे स्टेशन तक पहुंचा सकेंगे।
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने ट्रैवलर के लिए टेंडर आमंत्रित किया है। इस पर सामान रख देने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच जाता है। इसकी मदद से इस लंबे FOB पर सामान लादकर चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अभी तक यात्री ई-रिक्शा आदि के माध्यम से एक-दूसरे स्टेशन पर पहुंचते हैं।
दरअसल, मेरठ से बड़ी संख्या में यात्री गाजियाबाद स्टेशन से उतर कर शहीद स्थल मेट्रो से दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर जाते हैं।
बता दें कि एनसीआरटीसी ने पहले ही सराय काले खां के नमो भारत स्टेशन और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन को कनेक्ट करने वाले 280 मीटर लंबी फुट ओवर ब्रिज पर छह ट्रैवलेटर लगाए हैं। जिसके चलते लोगों को अपना सामान नहीं उठाना पड़ता है और वह आसानी से अपनी यात्रा कर पाते हैं।












