हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Adhar Card: अब आधार बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक करना हुआ बेहद आसान, Aadhaar App ऐसे करेगा काम

By Sahab Ram
On: November 18, 2025 10:36 AM
Follow Us:

Adhar Card: आधार कार्ड आज के समय हर एक भारतीय नागरिक के लिए जरूरी दस्तावेज है। इसका इस्तेमाल बैंक अकाउंट से लेकर मोबाइल की सिम खरीदने तक के लिए किया जाता है। हालाँकि, कई साइबर ठग फेक बायोमेट्रिक तैयार करके लोगों को चूना भी लगाते हैं।

दरअसल, आधार कार्ड होल्डर्स इस तरह की ठगी या फिर नुकसान से बचाव के लिए अपने आधार नंबर की बायोमेट्रिक लॉक कर सकते हैं। अब बायोमेट्रिक को लॉक और अनलॉक करना बहुत ही आसान हो गया है, जिसके लिए ऐप यूज कर सकते हैं। इसके लिए UIDAI ने नया आधार ऐप लॉन्च कर दिया है, जिसकी जानकारी खुद पोस्ट करके शेयर कर चुका है। अब ये ऐप प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर मौजूद है।

आधार ऐप की मदद से Adharnumber नंबर होल्डर्स बायोमैट्रिक को लॉक कर सकेंगे. बायोमैट्रिक को लॉक और अनलॉक करना बहुत ही आसान है। न्यू आधार पर ऐप में नीचे की तरफ जाएंगे। वहां लॉक/अनलॉक ऑप्शन आपको मिलेगा।

ड्रीम मोमेंट — हेमा मालिनी के हाथों वान्या शर्मा को मिला इंटरनेशनल योग अवॉर्ड 2026, देश का बढ़ाया मान

बता दें कि UIDAI बता चुका है कि New Aadhaar App में नए फीचर्स मिलेंगे। इसमें सिक्योरिटी इनहेंस्ड, ईजी एक्सेसस और पूरी तरह से पेपर लेस एक्सपीरियंस होगा। इसके साथ ही पोस्ट में Android और iOS यूजर्स को न्यू आधार ऐप डाउनलोड करने का Link भी प्रोवाइड किया गया है।

मोबाइल ऐप पर ही आधार कार्ड को दिखाया जा सकता है। इसमें डेट ऑफ बर्थ और आधार नंबर की सिक्योरिटी को बेहतर किया है। डेट ऑफ बर्थ को हाइड किया जा सकता है।

बता दें कि आधार नंबर को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण तैयार करता है। आधार कार्ड में 12 अंकों का एक यूनिक नंबर होता है और यही नंबर हर एक भारतीय की अलग-अलग पहचान की जानकारी प्रदान करता है।

Namo Bharat will be connected to Delhi Metro
Namo Bharat को दिल्ली मेट्रो से किया जाएगा कनेक्ट, फुटओवर ब्रिज तैयार

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment