हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana Assistant Professor Transfer: हरियाणा में कॉलेजों के असिस्टेंट प्रोफेसरों के ट्रांसफर का शेड्यूल हुआ जारी, ये रही पूरी डिटेल

By Sahab Ram
On: November 19, 2025 7:33 AM
Follow Us:

Haryana Assistant Professor Transfer: हरियाणा में उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर के सरकारी कॉलेजों में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसरों के लिए ट्रांसफर ड्राइव का शेड्यूल जारी कर दिया है।

दरअसल, विभाग के एसीएस की ओर से जारी आदेशानुसार 20 विषयों के लिए आवेदन 18 नवंबर से शुरू हो गए हैं जो 2 दिसंबर तक ऑनलाइन पोर्टल पर भरे जा सकेंगे। वहीं 3 दिसंबर को सभी प्रोफेसरों का डिटेल स्कोर सार्वजनिक किया जाएगा।

इसके अलावा आवेदक 4 से 10 दिसंबर के बीच अपने दर्ज विवरण में सुधार और आपत्तियां ऑनलाइन दर्ज करवा सकेंगे।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

इस ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार 19 से 25 जनवरी के बीच इच्छुक प्रोफेसर पसंदीदा पोस्ट चुन सकेंगे।जबकि खाली पदों के लिए 31 जनवरी से 2 फरवरी तक विकल्प भरे जाएंगे। अंतिम ट्रांसफर आदेश 5 फरवरी 2026 को जारी होंगे। वहीं रिलीव और नियुक्ति के लिए 10 दिन का समय मिलेगा।

खबरों की मानें, तो ट्रांसफर नीति के अनुसार, ट्रांसफर में कुल 80 अंकों का पैमाना तय किया गया है। इसमें उम्र, महिला होने पर अतिरिक्त अंक, दिव्यांगता, वैवाहिक स्थिति, स्वास्थ्य और सेवा अवधि जैसे बिंदु शामिल हैं।

इन्हें मिलेगी वरीयता

वहीं विधवा, तलाकशुदा और कानूनी रूप से अलग रह रही महिला शिक्षकों, दिव्यांग शिक्षकों और 22 गंभीर बीमारियों से पीड़ित प्रोफेसरों को वरीयता मिलेगी। पूरी प्रक्रिया एचआरएमएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होगी। तबादले के 10 दिनों में कार्यभार ग्रहण करना होगा।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment