हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा के इस जिले में कल लगेगा रोजगार मेला, इन युवाओं को मिलेगी नौकरी

By Sahab Ram
On: November 19, 2025 1:56 PM
Follow Us:
Haryana: An employment fair will be held tomorrow

Haryana: हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार द्वारा युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से समय-समय पर रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला रोजगार कार्यालय में 20 नवंबर (गुरुवार) को विवेकानंद स्कूल अरनियांवाली (सिरसा) द्वारा प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, इस मेले में उपस्थित अभ्यर्थियों का मौके पर ही टीजीटी (अंग्रेजी, हिंदी, गणित, एसएसटी-अंग्रेजी माध्यम), पीजीटी (अंग्रेजी), पीआरटी, चपरासी, ड्राइवर, रसोइया, कोच पदों के लिए चयन किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। PRT के लिए BA/ या JBT, TGT के लिए BA/B.COM/BSC व B.E.D, तथा PGT अंग्रेजी के लिए MA/M.COM/MSC के साथ B.E.D अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अन्य आवश्यक जानकारी नियोजक द्वारा मेले के दिन मौके पर ही उपलब्ध करवाई जाएगी।

सोमनाथ मंदिर केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा है: कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा

जानकारी के मुताबिक, रोजगार मेले में पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल प्रमाण पत्र, उनकी फोटो कापियां, रिहायशी प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, रिज़्यूमे, तथा पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य साथ लानी होंगी। अभ्यर्थी का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक है।

जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण अभी नहीं हुआ है और वे मेले में आना चाहते हैं, वे पहले अपना पंजीकरण करवा कर पंजीकरण पत्र के साथ ही मेले में उपस्थित हों।

मिली जानकारी के अनुसार, इस संबंध में किसी भी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, सिरसा में संपर्क कर सकते हैं या दूरभाष संख्या 01666-247443 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment