Haryana : हरियाणा के सिरसा में सेना भर्ती कार्यालय हिसार द्वारा आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।
दरअसल, अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क और अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणियों के चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है।
खबरों की मानें, तो भर्ती निदेशक ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर प्रकाशित की गई। सभी चयनित उम्मीदवारों को 22 नवंबर 2025 को सुबह 08 बजे सेना भर्ती कार्यालय हिसार में रिपोर्ट करेंगे।
उम्मीदवारों को अपने साथ सभी मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है।









