हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 30000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में पटवारी को किया गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: November 19, 2025 6:45 PM
Follow Us:

Haryana: हरियाणा के हिसार से बड़ी खबर आ रही है। यहां राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कल मंगलवार को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी मुकेश कुमार (तत्कालीन पटवारी) को अरेस्ट किया है। वह भिवानी के कार्यालय जिला नगर योजनाकार में तैनात था और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो रखा था।

सोमनाथ मंदिर केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा है: कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसके दोस्त दीपक के परिवार के सदस्यों द्वारा अपनी करीब 2 कनाल 18 मरले भूमि बेचने के लिए कार्यालय जिला नगर योजनाकार भिवानी में छव्ब् लेने के लिए आवेदन किया है। इस संबंध में वह मुकेश कुमार से मिले तो आरोपी उपरोक्त द्वारा उनकी जमीन बेचने के संबंध में छव्ब् जारी करने की एवज में उससे 30,000 रूपये (तीस हजार रूपये) नकद रिश्वत की मांग की गई। इस संबंध में आरोपी मुकेश कुमार पटवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment