Haryana: हरियाणा सरकार ने जिला परिषदों और डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की अनुपस्थिति में इनके कामकाज का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिंक अधिकारी नामित किए हैं।
दरअसल, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से इस संबंध में जारी एक पत्र के अनुसार जिला परिषदों और डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के मामले में उसी जिले के अतिरिक्त उपायुक्त को लिंक अधिकारी-1, जिला नगर आयुक्त को लिंक अधिकारी-2 तथा जिले के मुख्यालय उप मंडल के उप मंडल अधिकारी (नागरिक) को लिंक अधिकारी-3 नामित किया गया है।
ये लिंक अधिकारी अवकाश, ट्रेनिंग , दौरे, चुनाव ड्यूटी और स्थानान्तरण या सेवानिवृत्ति के चलते या किसी अन्य कारण से सम्बन्धित अधिकारी की अनुपस्थिति में उन जिला परिषदों और डीआरडीए का कामकाज देखेंगे।











