Delhi : गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल को अमेरिका से डिपोर्ट कर बुधवार को दिल्ली लाया गया है। इसके बाद एयरपोर्ट पर NIA ने अपनी कस्टडी में ले लिया और पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। यहां उसे 11 दिन की NIA की कस्टडी में भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, अमेरिका से कुल 200 लोगों को डिपोर्ट किया गया है, इनमें से भारत के 3 लोग हैं। अनमोल के अलावा 2 लोग पंजाब के हैं। हालाँकि, अभी इनके बारे में जानकारी नहीं मिली है।
खबरों की मानें, तो गैंगस्टर अनमोल अप्रैल 2024 में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में वांटेड आरोपी है। वह पिछले साल मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का मुख्य आरोपी भी है।
मूसेवाला की हत्या में नाम आया था सामने
खबरों की मानें, तो अनमोल का नाम 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी सामने आया था। बताया जा रहा है कि अनमोल को अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने के कारण अरेस्ट किया गया था। वह भारत में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की वांटेड लिस्ट में है। NIA ने उस पर 10 लाख का इनाम भी घोषित किया था।











