हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Aaj ka Rashifal: आज इन राशियों के जातकों की चमकेगी किस्मत, जानें 20 नवंबर का राशिफल

By Sahab Ram
On: November 20, 2025 6:22 AM
Follow Us:

Aaj Ka Rashifal: आज दिन गुरुवार है और तारीख 20 नवंबर है। आइए जानते हैं कि आपकी राशि के हिसाब से आपका दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

आज अनावश्यक गुस्सा आपके बनते काम बिगाड़ सकता है। मानसिक तनाव बना रहेगा। कार्यस्थल पर अनुकूलता से काम में आसानी होगी। परिचितों की मदद करनी पड़ सकती है। यात्रा का कार्यक्रम बनेगा।

वृषभ राशि

आज वैचारिक गतिरोध बना रहेगा। अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में बिना पक्षपात निर्णय लें। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सुलझ सकता है। व्यापारिक मामले सुलझने से राहत मिलेगी।

मिथुन राशि

आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबारी मामलों में नुकसान संभव है। निजी कामों को लेकर दौड़धूप बनी रहेगी। कार्यस्थल पर चल रहा टकराव दूर हो सकता है। मांगलिक खर्च की संभावना बनेगी।

कर्क राशि

आज धीमी शुरुआत के बावजूद अच्छा लाभ मिल सकता है। काम की देखरेख स्वयं करें बाहरी दखल से तनाव बढ़ेगा। आकस्मिक खर्च संभव है। दुविधा की स्थिति से छुटकारा मिल सकता है।

Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशि तक आज ऐसा रहेगा दिन, देखें अपना राशिफल

सिंह राशि

आज व्यवहार लोगों को अखर सकता है। हालात बदलने से अच्छे परिणाम की उम्मीद बनेगी। दृढ़ निश्चय से कॅरियर में बेहतर सफलता मिल सकती है। कारोबार के विस्तार की संभावना है।

कन्या राशि

आज आप दूसरों के सुझावों का स्वागत करेंगे। कार्यस्थल पर टकराव की स्थिति बन सकती है। कार्ययोजना में बेहतर बदलाव के आसार हैं। अध्ययन में आ रही बाधा से विद्यार्थी परेशान हो सकते हैं।

तुला राशि

आज भावुकता में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। व्यापारिक लेनदेन में नुकसान की आशंका है। विरोधियों के कारण कार्ययोजना स्थगित करनी पड़ सकती है।

मकर राशि

आज नई योजनाओं में पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर खुशी होगी। अनावश्यक टकराव से काम में परेशानी होगी। दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि

आज राजकीय सम्मान मिल सकता है। सार्वजनिक कार्यों में आपकी सहमति से लिया फैसला लाभदायी रहेगा। युवाओं को सफलता मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में विरोधाभासी स्थितियां बनेंगी।

Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, देखें राशिफल

कुंभ राशि

आज निजी मामलों को लेकर दौड़धूप रहेगी। मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। समय पर काम करने का दबाव बन सकता है। लाभ की संभावना बनेगी। छोटी सी गलती बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।

धनु राशि

आज विवादित मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। रुचि का काम मिलने से उत्साह बढ़ेगा। वैचारिक गतिरोध के चलते काम में मुश्किल होगी अनुभव की कमी से कार्यस्थल पर नुकसान उठाना पड़ेगा।

मीन राशि

आज निजी स्वार्थ को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। कानूनी मामलों के सुलझने से राहत मिल सकती है। विरोधी खुलकर सामने आ सकते हैं। यात्रा लाभदायी हो सकती है।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment