हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में सिंचाई विभाग का ड्राइवर 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने की बड़ी कार्रवाई

By Sahab Ram
On: November 20, 2025 7:33 AM
Follow Us:

Haryana: हरियाणा के पंचकूला से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) पंचकूला की टीम ने बुधवार शाम सिंचाई विभाग के एक ड्राइवर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है ।

जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई शाम करीब 6 बजे सेक्टर-5 स्थित पार्किंग में एसीबी इंस्पेक्टर की अगुवाई में की गई है। वहीं आरोपी की पहचान विजय के रूप में हुई है। जो विभाग में वरिष्ठ अधिकारी का ड्राइवर बताया जा रहा है।

सोमनाथ मंदिर केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा है: कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा

बताया जा रहा है कि कैथल निवासी राहुल ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसकी बुआ की जमीन जींद के गांव घघडिया में है। जहां आउटलेट शिफ्टिंग का कार्य जून महीने से लंबित था। इसके लिए विभागीय अनुमति जरूरी थी।जिसके बदले आरोपी ड्राइवर विजय ने 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी को दी जिसके बाद टीम ने शिकायत का सत्यापन कर ट्रैप की योजना बनाई और शिकायतकर्ता को बुधवार शाम पैसे देने के लिए बुलाया गया और आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment