हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में इन लोगों को बड़ा झटका, सरकार ने रोकी पेंशन, अब होगा ये एक्शन

By Sahab Ram
On: November 20, 2025 8:15 AM
Follow Us:

Haryana : हरियाणा में निर्धारित सीमा से ज्यादा आय और दो-दो योजनाओं का लाभ ले रहे 36,250 लोगों की सरकार ने पेंशन रोक दी है। इन लोगों को सितंबर और अक्तूबर महीने की पेंशन नहीं मिली है। अब इन लोगों से 12 फीसदी ब्याज के साथ पेंशन की धनराशि वसूली जाएगी।

एक हिंदी अखबार की खबर की मानें, तो जींद के जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि समाज कल्याण विभाग लगातार पेंशन लाभार्थियों के दस्तावेजों का डिजिटल सत्यापन कर रहा है। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय और सरकारी लाभ का डेटा अपडेट होने पर पता चला कि प्रदेश में 36 हजार से अधिक लोगों की आय पेंशन पात्रता सीमा से अधिक पाई गई है। इसके बावजूद ये लोग वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग या अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ ले रहे हैं।

सोमनाथ मंदिर केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा है: कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा

अधिकारियों का कहना है कि जिन लाभार्थियों ने गलत आय दिखाकर पेंशन हासिल की है।उनसे पहले आय संबंधी दस्तावेज मांगे जाएंगे। अगर कोई लाभार्थी यह साबित करने में असमर्थ रहता है कि उसकी पेंशन पात्रता सही थी तो उससे पूर्ण राशि ब्याज सहित वसूली जाएगी।

खबर की मानें, तो इस मामले में जींद के जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसे लाभार्थियों की लिस्ट तैयार कर जिलों को भेज दी गई है जिन्होंने गलत तरीके से पेंशन प्राप्त की है। जींद में ऐसे 3858 मामले सामने आए हैं। इन पेंशनधारकों के कागजातों की जांच होगी। जांच में अयोग्य मिलने पर ब्याज सहित राशि वसूली जाएगी। रिकवरी नोटिस जल्द ही लाभार्थियों को भेजे जाएंगे।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment