हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

FASTag Annual Pass: बस 5 मिनट में बन जाएगा आपका FASTag Annual Pass , ये रहा आसान प्रोसेस

By Sahab Ram
On: November 20, 2025 10:00 AM
Follow Us:

FASTag Annual Pass: अगर आप अपनी सड़क यात्राओं को बेहतरीन बनाना चाहते हैं तो फास्टैग एनुअल पास आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस पास की मदद से आप साल भर में फेरा 200 टोल क्रॉसिंग पार कर सकते हैं। एक बार FasTag Annual पास एक्टिवेट आपको बार-बार FasTag को रिचार्ज कराने की टेंशन नहीं रहेगी ।

इसकी सबसे खास बात है कि इसे खरीदना और एक्टिवेट करना बेहद आसान है और सारा प्रोसेस सिर्फ 5 मिनट में पूरा हो जाता है। आइए डिटेल में जानते हैं कि आप किस तरह से FasTag Annual पास खरीद सकते हैं या फिर उसे एक्टिवेट कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप FasTag Annual पास खरीदना चाहते हैं, तो जरूरी है कि आप अपने पास कुछ डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखें।

-कार का रजिस्ट्रेशन नंबर, जो आपकी गाड़ी पर है।
-अपनी FasTag ID और उससे लिंक मोबाइल नंबर ज़रूर होना चाहिए।

-ध्यान रहे कि आपका FasTag एक्टिव होना चाहिए और उसकी KYC भी पूरी होनी चाहिए।

-राजमार्ग यात्रा ऐप के साथ एक फोन होना चाहिए।

-पेमेंट का ऑप्शन – इसके लिए आपके पास UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि होना चाहिए।

ड्रीम मोमेंट — हेमा मालिनी के हाथों वान्या शर्मा को मिला इंटरनेशनल योग अवॉर्ड 2026, देश का बढ़ाया मान

-सालाना FasTag पास खरीदने के लिए अपने फोन पर राजमार्ग यात्रा ऐप को ओपन करें।

-इसमें सबसे पहले ऐप में अपने फोन नंबर की मदद से साइन इन कर लें।

-इसके लिए उसी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है, जो आपके FasTag से पहले से लिंक्ड हो।

-आपको ऐप के होम पेज पर दिख रहे Annual Pass ऑप्शन पर टैप करें।

-इसके बाद अपनी कार और FasTag से जुड़ी सारी डिटेल्स भरें। इसके बाद ऐप यह चेक करेगा कि आपकी कार के लिए सालाना पास लिया जा सकता है या नहीं।

बता दें कि FasTag Annual पास सिर्फ नॉन कर्शियल गाड़ियों के लिए ही खरीदा जा सकता है।

-आप पेमेंट पूरी करें और पेमेंट हो जाने के बाद एक स्क्रीनशॉट अपने रेफरेंस के लिए लेकर रख लें।

Namo Bharat will be connected to Delhi Metro
Namo Bharat को दिल्ली मेट्रो से किया जाएगा कनेक्ट, फुटओवर ब्रिज तैयार

-इसके साथ ही आपके Annual पास का एक्टिवेशन पूरा हो जाएगा।

बिना फास्टैग के नहीं बनेगा पास

अगर आपके पास Fastag नहीं है और आप FasTag Annual पास खरीदना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको एक FasTag खरीदना और उसे एक्टिवेट करना होगा।
इसके लिए आप बैंकिंग ऐप्स या फिर Phonepe जैसे ऐप्स के जरिए अपनी गाड़ी के लिए FasTag ऑर्डर कर सकते हैं।​

FasTag मिल जाने के बाद उस ऐप में जाकर अपने FasTag को एक्टिवेट कर लें जहां से उसे खरीदा था।

एक बार फास्टैग एक्टिवेट हो जाए, तो आपराजमार्ग यात्रा ऐप डाउनलोड करें और ऊपर बताए FasTag Annual पास खरीदने के प्रोसेस को पूरा कर सकते है।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment