हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में इन दो शहरों की चमकेगी किस्मत, जल्द बनेगी मुंबई जैसी फिल्म सिटी

By Sahab Ram
On: November 20, 2025 10:34 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने हाल ही में ऐलान किया है कि प्रदेश में दो आधुनिक फिल्म सिटी विकसित की जाएंगी। सीएम ने कहा कि इसका उद्देश्य हरियाणा को हॉलीवुड, बॉलीवुड और इंटरनेशनल फिल्म निर्माताओं के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनाना है। सीएम ने यह भी बताया कि हरियाणवी सिनेमा को अधिक दर्शकों तक पहुंचाने के लिए, सरकार प्रसार भारती के साथ दूरदर्शन पर हर हफ्ते हरियाणवी फिल्मों के प्रसारण की संभावना पर चर्चा करेगी।

जानकारी के अनुसार, सीएम ने बताया कि दादा लखमी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (सुपवा) को प्रदेश की सभी विश्वविद्यालयों में फिल्म मेकिंग कोर्स शुरू करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके साथ ही सुपवा विद्यालय स्तर पर थिएटर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग के साथ मिलकर काम करेगी।

सोमनाथ मंदिर केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा है: कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा

सीएम ने सिंगल स्क्रीन सिनेमा को पुनर्जीवित करने की मांग पर कहा कि सरकार की ओर से क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से पहले ही फिल्म प्रोमोशन बोर्ड का गठन किया जा चुका है।

वहीं फिल्म सब्सिडी को लेकर सीएम ने कहा कि मौजूदा नीति के अनुसार लंबित सभी पांच आवेदनों का भुगतान आगामी 30 दिनों में कर दिया जाएगा और नए आवेदनों के लिए भी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सीएम ने ये भी कहा कि सिनेमा केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, जन जागरण और सांस्कृतिक संरक्षण का प्रभावी माध्यम है। हरियाणवी सिनेमा ने अपने सफर में समाज को जागरूक करने, परंपराओं को संजोने और नई सोच को प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभाएगी।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

हरियाणा में कहां बनेगी फिल्म सिटी

बता दें कि हरियाणा सरकार पंचकूला के पिंजौर में लगभग 100 एकड़ भूमि पर बनने वाली जमीन चिह्नित हो चुकी है। जिसमें 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे और फिल्म सिटी के पहले चरण के लिए सलाहकारों की नियुक्ति की प्रक्रिया में है। वहीं गुरुग्राम में दूसरी फिल्म सिटी के लिए भूमि की पहचान की जा रही है, इसे दूसरे चरण में विकसित किया जाएगा।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment