हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी अब ये सुविधा, विभाग ने लिया ये फैसला

By Sahab Ram
On: November 20, 2025 1:38 PM
Follow Us:
Haryana government employees will now get this facility

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सरकारी कार्यालयों में कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल बनाने और कर्मचारियों को तनावमुक्त रहकर कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करने के उद्देश्य से प्रतिदिन 5 मिनट का योग ब्रेक (Y ब्रेक) देने का निर्णय लिया है। जानकारी के मुताबिक, जिसको लेकर आयुष विभाग ने सभी विभागों को 18 नवंबर को पत्र जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक, आयुष विभाग के पत्र अनुसार योग ब्रेक के दौरान कर्मचारियों को कुछ ऐसी क्रियाएं और योगासन करने होंगे, जिससे वह तनाव से मुक्त होकर और बेहतर तरीके से काम कर सकें। योग ब्रेक 5 मिनट का होगा।इस दौरान शरीर को राहत के लिए आंखों, कंधों, कमर और अन्य अंगों के लिए क्रियाएं कराई जाएंगी। Haryana News

Haryana: Big news for these employees
Haryana: हरियाणा में इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर ! अब मिलेगा ग्रेच्युटी का लाभ

मदद

मिली जानकारी के अनुसार, जिला सचिवालय में स्थित कार्यालयों में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का योग ब्रेक देने का निर्देश दिया गया है। इस लघु योगाभ्यास की अनुशंसा आयुष मंत्रालय ने की है। योग ब्रेक से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, एकाग्रता बढ़ाने और काम के दौरान तनाव और थकान को कम करने में मदद मिलेगी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, सरकार की ओर से डिजिटल प्लेटफार्म्स जैसे नमस्ते योग ऐप, वाई-ब्रेक ऐप, योगा कैलेंडर और योग शब्दावली को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इनका उपयोग कर सकें। Haryana News

Haryana's youth will get employment in Canada (5)
Haryana : हरियाणा के युवाओं की हुई मौज, कनाडा में मिलेगा रोजगार

ट्रेनिंग : डिप्टी डायरेक्टर

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा आयुष विभाग की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सुषमा नैन ने बताया कि सभी जिलो में जिला आयुष अधिकारी के माध्यम से योग सहायक सभी सरकारी विभागों में जाएंगें। जानकारी के मुताबिक, जो कर्मचारियों को योग की ट्रेनिंग देंगे। विभागाध्यक्षों से इसके लिए समय पूछा जाएगा, जिससे उनका काम भी प्रभावित न हो।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment