हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

UP के इस जिले में बनेगा 29 KM का रिंग रोड, जमीन अधिग्रहण का काम हुआ शुरू, 25 गांवों की जमीन उगलेगी सोना

By Sahab Ram
On: November 21, 2025 5:03 PM
Follow Us:

UP के गोंडा जिले में रिंग रोड प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है। इसके लिए प्रशासन की ओर से जमीन अधिग्रहण का काम भी शुरू हो गया है ।

जानकारी के मुताबिक, यह रिंग रोड फोरलेन बनाई जाएगी। जिसकी कुल लंबाई 29 किलोमीटर होगी। हालांकि, अभी इसके पश्चिमी हिस्से को ही मंजूरी मिली है जो करीब 21.2 किलोमीटर लंबा है।

नगरपालिका उकलाना चुनाव-2026 को लेकर प्रथम रिहर्सल आयोजित, अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

खबरों की मानें, तो शहर के लखनऊ, बलरामपुर और बहराइच की ओर बाईपास का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए जमीन का अधिग्रहण होना है। वहीं पूरे प्रोजेक्ट में 8 अंडरपास, चार रेलवे ब्रिज बनाए जाने की प्लानिंग थी लेकिन पश्चिमी हिस्से को अभी मंजूरी मिलने की वजह से तीन रेलवे ब्रिज, और छोट-बड़े 7 पुल ही बनाए जाएंगे।इससे शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात मिल सकेगी।

खबरों की मानें, तो पश्चिमी रिंग अयोध्या रूट पर पराग डेयरी के पास से शुरू होगा। यह कटहा घाट के रास्ते होते हुए लखनऊ रूट पर हारीपुर के ITC से कनेक्ट होगा। यहां से बहराइच रोड पर रुद्रपुर विसेन के रास्ते बलरामपुर मार्ग पर दत्तनगर के पास कनेक्ट होगा। इस

उपायुक्त महेंद्र पाल ने दीर्घकालीक व स्थायी जल निकासी योजना को लेकर गत वर्ष बाढ़ से प्रभावित हुए गांवों का दौरा किया, ग्रामवासियों से परियोजना पर चर्चा की

इन गांवों की ली जाएगी जमीन

खबरों की मानें, तो पश्चिमी रिंग रोड के लिए कर्नलगंज तहसील के चांदपुर, दुल्लापुर तरहर और सदर तहसील के सिंधाव, पड़रीशंकर, इमरती विसेन, रुद्रपुर विसेन, पूरे हेमराज, करनीपुर, मथुरा चौबे, कपूरपुर, इंदिरापुर, भदुआ तरहर, पूरे ललक, दुल्लापुर खालसा, पूरे शिवा बख्तावर, बनवरिया, उम्मेदजोत, दत्तनगर विसेन, कटहामाफी, हारीपुर और पड़रीकृपाल गांव में जमीन चिन्हित कर अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए किसानों से प्रशासन के अधिकारी बात कर रहे है।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नगरपालिका उकलाना चुनाव-2026 को लेकर प्रथम रिहर्सल आयोजित, अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त महेंद्र पाल ने दीर्घकालीक व स्थायी जल निकासी योजना को लेकर गत वर्ष बाढ़ से प्रभावित हुए गांवों का दौरा किया, ग्रामवासियों से परियोजना पर चर्चा की

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

कोलकाता की जीत में हरियाणा मॉडल की छाप, नायब सैनी का राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ता प्रभाव

जिला में फसल अवशेष जलाने पर पूर्णतया रोक, आदेश जारी

*हरियाणा के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, राज्य के विकास और भविष्य की शिक्षा पहलों पर हुई चर्चा*

Leave a Comment